
Bihar Board 12th Compartment Exam: आज से शुरू रजिस्ट्रेशन, 29 अप्रैल से होंगे एग्जाम
AajTak
BSEB Bihar Board Class 12th Compartment Exam 2021: बिहार बोर्ड 12वीं की कंपार्टमेंटल परीक्षाएं 29 अप्रैल से 10 मई 2021 तक आयोजित की जाएंगी. जो छात्र कंपार्टमेंट एग्जाम में शामिल होना चाहते हैं, वे 05 अप्रैल यानी सोमवार से आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 10 अप्रैल 2021 है.
BSEB Bihar Board Class 12th Compartment Exam 2021: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) कक्षा 12वीं यानी इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षा 2021 के लिए आज यानी 05 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू करेगा. बिहार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट एग्जाम 29 अप्रैल से 10 मई 2021 तक आयोजित किए जाएंगे. जिसके लिए 10 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. pic.twitter.com/poeXcNe88C बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने ट्वीट के जरिए जानकारी देते हुए कहा कि बिहार बोर्ड 12वीं की कंपार्टमेंटल परीक्षाएं 29 अप्रैल से 10 मई 2021 तक आयोजित की जाएंगी. जो छात्र कंपार्टमेंट एग्जाम में शामिल होना चाहते हैं, वे 05 अप्रैल यानी सोमवार से आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 10 अप्रैल 2021 है. कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए छात्रों का फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर स्कूलों के प्रिंसिपलों द्वारा भरा जाएगा.बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 में एक या दो विषयों में असफल रहे छात्र कंपार्टमेंटल एग्जाम के लिए आवेदन कर सकते हैं. इन उम्मीदवारों को फिर से प्रैक्टिकल एग्जाम देने की जरूरत नहीं होगी.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












