
Bihar: विक्षिप्त ने काटा 12 साल के बच्चे का गला, फिर टावर पर चढ़ा, गुस्साई भीड़ ने पीट-पीटकर ली उसकी जान
AajTak
पटना में शनिवार को दो लोगों का मर्डर हो गया. पहले विक्षिप्त व्यक्ति ने 12 साल के बच्चे की गला रेत कर हत्या कर दी. फिर गुस्साई भीड़ ने विक्षिप्त को पीट-पीटकर मार डाला. मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम पर भीड़ ने हमला भी किया. इस दौरान पुलिसकर्मी और अधिकारी घायल हुए हैं.
बिहार के पटना से सटे इलाके में आज एक विक्षिप्त व्यक्ति ने 12 साल के बच्चे का गला रेत कर मर्डर कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद वह बिजली के टावर पर चढ़ गया. फिर स्थानीय लोगों ने विक्षिप्त की पीट-पीटकर हत्या कर दी. मौके पर पहुंची पांच थानों की पुलिस पर भी आक्रोशित परिजनों ने हमला कर दिया, जिसके कारण कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. बड़ी मुश्किल से पुलिस ने लोगों को शांत कराया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भिजवाया है.
जानकारी के मुताबिक, पटना के पुनपुन थाना क्षेत्र में उस वक्त हंगामा मच गया जब एक विक्षिप्त व्यक्ति ने धारदार हथियार से 12 साल के बच्चे का गला रेत दिया. इसके बाद वह व्यक्ति बिजली के टावर पर चढ़ गया और चिल्लाने लगा. इधर, खून में लथपथ बालक की कुछ ही समय में मौके पर ही मौत हो गई. घटना से इलाके में हंगामा मच गया.
इधर जैसे ही मृतक बालक के परिवार को उसकी हत्या किए जाने की खबर मिली तो घर में मातम छा गया. परिजन घटना स्थल पर पहुंचे तो देखा की बालक का शव पड़ा हुआ है पास ही बिजली के टावर पर हत्यारा विक्षिप्त व्यक्ति चढ़ा हुआ है. घटना की जानकारी लगते है संबंधित थाने के साथ ही चार अन्य थानों की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची.
परिजनों के साथ स्थानीय लोग विक्षिप्त को टावर से उतारने का प्रयास कर रहे थे. मौके पर पहुंची पांच थानों पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लोगों को शांत कराया जा रहा था तभी गुस्साई भीड़ ने उन पर हमला कर दिया. इस दौरान एसएचओ सहित बीडीओ घायल हो गए.
इसी दौरान भीड़ ने विक्षिप्त को टावर ने नीचे उतार लिया और पीट-पीटकर उसकी हत्या दी. पुलिसकर्मियों ने किसी तरह भीड़ को तितर-बितर कर बच्चे और विक्षिप्त के शव को पुलिस ने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भिजवाया है.
यह है पुलिस का कहना

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










