
Bihar: युवक का शव और 10 फीट लंबे सांप को लेकर अस्पताल पहुंचे JDU के पूर्व MLA
AajTak
बिहार के सिवान जिले (Bihar Siwan) के सदर अस्पताल में महाराजगंज से जदयू के पूर्व विधायक कुछ लोगों के साथ एक युवक का शव और एक सांप को लेकर अस्पताल पहुंच गए. यह सांप मृत था, जिसके डसने से युवक की मौत हो गई थी. जैसे हो विधायक सांप लेकर अस्पताल में पहुंचे तो वहां लोगों के बीच अफरातफरी मच गई.
बिहार के सिवान (Bihar Siwan) के सदर अस्पताल में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया. महाराजगंज से जदयू के पूर्व विधायक हेमनारायण साह और उनके साथ गांव के कुछ लोग एक युवक का शव और 10 फीट के सांप को लेकर अस्पताल पहुंच गए. इस सांप के डसने के बाद युवक की मौत हो गई थी, जिसके बाद लोगों ने सांप को मार दिया था. सांप लेकर अस्पताल पहुंचे विधायक को देख लोग हैरान रह गए. कुछ देर के लिए अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया.
दरअसल, महाराजगंज प्रखंड के कसदेवरा गांव के अमरीका साह के बेटे सुनील कुमार साह को सांप ने शौच के दौरान डंस लिया था. इसके बाद स्थानीय स्तर पर सुनील का इलाज चला, जब डॉक्टरों ने रेफर कर दिया तो रास्ते में उसकी मौत हो गई. इसके बाद मृतक को लेकर महाराजगंज से जदयू के पूर्व विधायक हेमनारायण साह जब सदर अस्पताल पहुंचे तो उनके साथ मृतक के परिजन भी सांप को मारकर उसे लेकर पहुंच गए.
यह भी पढ़ेंः Salman Khan को देर रात सांप ने काटा, 7 घंटे तक हॉस्पिटल में रहे एडमिट
एक थैले से सांप को बाहर निकाला तो लोग और वहां के डॉक्टर देखकर हैरान रह गए. सांप काफी विषैला था, जिसके डसने से युवक की मौत हो गई. उसकी मौत से गांव में मातम छा गया. जदयू के पूर्व विधायक हेमनारायण साह ने कहा कि मृतक बहुत गरीब है. सरकार इस परिवार को कुछ मुआवजा मुहैया कराए.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










