
Bihar: महिला ने पति के सिर पर दे मारा लकड़ी का मोटा टुकड़ा, तड़प-तड़पकर तोड़ दिया दम
AajTak
बिहार (Bihar) के सासाराम जिले में एक महिला ने किसी विवाद के बाद पति के सिर में एक लकड़ी का मोटा टुकड़ा मार दिया. इससे कुछ ही देर में महिला के पति ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
बिहार (Bihar) के सासाराम से चौंका देने वाली एक खबर सामने आई है. घटना रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के भगवलिया गांव में घटी है. यहां देर रात एक दंपत्ति सो रहे थे. नींद खुलने पर अचानक पति-पत्नी में विवाद होने लगा. इस दौरान पति की जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज आने लगी. आवाज सुनकर बाहर सो रहा बेटा दौड़कर पहुंचा. उसने देखा कि उसकी मां ने जोरदार आवाज के साथ लकड़ी का पीढ़ा उसके पिता के सिर पर मार दिया था. कुछ देर तक उसके पिता तड़पते रहे, उसके बाद दम तोड़ दिया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










