
Bihar: बाइक से टकराई भैंस तो गुस्साए युवक, शख्स को मार दी गोली
AajTak
अररिया में पशुपालक को गोली मार दी गई है. विवाद भैंस का बाइक से टकराने को लेकर हुआ था. गुस्साए बाइक सवारों ने की चलाई एक गोली पशुपालक के सीने में जा लगी. उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है.
बिहार के अररिया जिले में बदमाशों ने मवेशी लेकर आ रहे पशुपालक को गोली मार दी. दो गोलियां चलाई गईं थी, जिसमें एक गोली पशुपालक के सीने में जा लगी. गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. युवक की हालत नाजुक है और वह वेंटिलेटर पर है.
दरअसल, घटना अररिया जिले के फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरा उत्तर गांव की है. घायल युवक बबलू कुमार के भाई सुरेश कुमार यादव ने बताया कि रोजाना की तरह भाई बबलू मवेशी चराने के लिए गया हुआ था. वह शाम के वक्त घर वापस आ रहा था.
इसी दौरान वहां से बाइक सवार तीन युवक निकल रहे थे. रास्ते में मवेशी होने के कारण वह बार-बार तेज हॉर्न बजा रहे थे. इसी बीच भैंस बाइक से जा टकराई. भाई बबलू और बाइक सवारों के बीच विवाद होने लगा.
भाई को मार दी गोली
युवकों ने बबलू के साथ मारपीट की और उसकी कनपटी पर बंदूक सटा दी, कहने लगे कि बोल कहां दाग दें. तभी हमारा एक और भाई ललित यादव मौके पर पहुंच गया. युवकों ने ललित पर गोली चला दी. एक गोली ललित के सीने में जा लगी. बाइक सवार मौके से भाग निकले.
ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और गंभीर हालत में ललित को इलाज के लिए नरपतगंज अस्पताल लेकर पहुंचे. यहां से उसे पूर्णिया जीएमसीएच रेफर कर दिया. यहां भी प्राथमिक उपचार के बाद ललित को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ऑपरेशन के बाद उसके सीने में लगी गोली को निकाल दिया गया है, मगर, भाई की हालत गंभीर बनी हुई है. वह वेंटिलेटर पर है. उसका इलाज जारी है.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










