
BIHAR: पुलिस ने 14 करोड़ कीमत की ड्रग्स की जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
AajTak
यूपी-बिहार के बलथरी चेकपोस्ट पर पुलिस ने 14 करोड़ रुपए कीमत की ड्रग्स जब्त की है. तस्कर यह मादक पदार्थ नेपाल से उत्तर प्रदेश के शामली जिले में सप्लाई करने जा रहा था. फिलहाल, पुलिस तस्करों पर मादक पदार्थ तस्करी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है.
बिहार की गोपालगंज पुलिस ने 14 करोड़ रुपए कीमत के मादक पदार्थ को जब्त किया है. साथ ही कार सवार दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. तस्कर यह मादक पदार्थ नेपाल से उत्तर प्रदेश के शामली जिले में सप्लाई करने जा रहे थे. फिलहाल, पुलिस गिरफ्तार तस्करों से गहन पूछताछ कर रही है.
पुलिस के मुताबिक, यूपी-बिहार के बलथरी चेकपोस्ट के NH-27 पर पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी. जांच के दौरान दिल्ली नंबर की कार गोपालगंज की तरफ से यूपी जा रही थी. इसे देखकर पुलिस ने रुकने का इशारा किया. मगर, कार सवार तस्कर कार को तेज से भागने लगे. इसके बाद पुलिस ने पीछा करके कार को पकड़ लिया.
कार से 62 किलोग्राम चरस बरामद
इसके बाद पुलिस ने कार की तलाशी ली, तो 62 किलोग्राम चरस मिली. बरामद मादक पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 14 करोड़ बताई जा रही है. इसे जब्त करके कार में सवार दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया.
गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान उत्तर प्रदेश के शामली जिला के शान मोहम्मद और आसिफ अंसारी के रूप में की गई है. पुलिस तस्करों पर मादक पदार्थ तस्करी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है.
मामले में गोपालगंज के एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया, "वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार में रखे 62 किलोग्राम चरस के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. बरामद मादक पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 14 करोड़ है. तस्कर मादक पदार्थ को नेपाल के बीरगंज से उत्तर प्रदेश के शामली ले जा रहे थे."

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










