
Bihar: पिता के सामने हिजाब पहनकर स्कूल से भागी लड़की, रेलवे स्टेशन पर प्रेमी के साथ पकड़ी गई
AajTak
बिहार के जमुई में घर छोड़कर भाग रहे प्रेमी जोड़े के अरमानों पर पानी फिर गया. प्रेमिका हिजाब पहनकर स्कूल के बाहर खड़े पिता की आंखों में धूल झोंककर प्रेमी के साथ निकल गई. मगर, रेलवे स्टेशन पर वे दोनों पुलिस के हत्थे चढ़ गए. शहर छोड़कर कोलकाता भागने की जगह प्रेमी अब हवालात पहुंच गया है.
प्यार को पाने के लिए प्रेमी-प्रेमिका कई तरकीब निकालते हैं. मगर, सच ही कहा गया है, होता वही है जो खुदा को मंजूर होता है. कुछ ऐसा ही हुआ जमुई चंद्रदीप थाना क्षेत्र के सहोड़ा गांव के एक प्रेमी जोड़ा के साथ. कोचिंग में पढ़ने के दौरान दोनों में बातें भी होने लगी. धीरे-धीरे चार से पांच साल में उनका प्यार परवान चढ़ गया. एक दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें भी खाई और फिर घर से भागकर शादी करने की योजना बना ली. मगर, योजना विफल हो गई और दोनों पुलिस के हत्थे चढ़ गए.
मामला जमुई जिला के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के सहोड़ा गांव का है. गांव के रामवृक्ष यादव की नाबालिग लड़की प्रियंका (बदला हुआ नाम) को गांव के मो. ताज अंसारी के साथ कोचिंग में पढ़ने के दौरान प्यार हो गया. दोनों के बीच प्यार की कहानी की जानकारी लड़की के पिका रामवृक्ष यादव को थी. यही वजह थी कि उन्होंने बेटी पर पहरा लगा दिया.
यह भी पढ़ें- Bihar: चोरी का आरोप, ग्रिल से बांधकर पिटाई… MLC के घर में युवक की हत्या करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार
स्कूल के बाहर इंतजार करते रह गए पिता...
पिता रामवृक्ष यायदव खुद बेटी को स्कूल छोड़ने और लाने जाते थे. लिहाजा, प्रियंका और मो. ताज ने गुपचुप तरीके से घर छोड़कर कोलकाता भाग जाने की योजना बनाई. इसके तहत शुक्रवार की दोपहर रामवृक्ष यादव अपने बेटी प्रियंका को इंटर की वार्षिक परीक्षा दिलाने गांव के ही स्कूल लेकर गए. प्रियंका परीक्षा देने स्कूल तो गई, लेकिन वहां से वह अपने प्रेमी के साथ फुर्र हो गई.
हिजाब पहनकर निकली, नहीं पहचान पाए पिता

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










