
Bihar: नशे में महिला सिपाही की बैरक में घुसा कॉन्स्टेबल, करने लगा रेप की कोशिश
AajTak
बिहार के नवगछिया में एक कॉन्स्टेबल से एक महिला सिपाही से रेप करने की कोशिश की. आरोपी सिपाही शराब के नशे में महिला कॉन्स्टेबल की बैरक में घुस गया था. आरोपी का मेडिकल कराया गया तो उसके शराब पीने की पुष्टि हुई. इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. फिलहाल आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.
बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया में एक पीटीसी जवान शुक्रवार देर रात महिला सिपाही की बैरक में घुस गया. आरोपी ने शराब पी रखी थी. उसने महिला सिपाही से रेप करने की कोशिश की. पीड़िता के शोर करने पर अन्य महिला सिपाही मौके पर पहुंच गईं और आरोपी की पिटाई कर दी. महिला सिपाहियों में इस घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त हो गया. पुलिस लाइन में भगदड़ मच गई.
जानकारी के अनुसार, शराब के नशे में शुक्रवार की देर रात सिपाही ने महिला सहकर्मी के साथ रेप का प्रयास किया. महिला सिपाही ने जब शोर किया तो वहां अन्य महिला कॉन्स्टेबल पहुंच गईं और आरोपी को पुरुष बैरक तक ले गईं और पिटाई कर दी. घटना की सूचना नवगछिया थाना, डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार पांडे, नवगछिया थाना प्रभारी भारत भूषण, मेजर और महिला थाना प्रभारी पूनम कुमारी को दी गई.
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सीनियर अफसर
सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया. इसके बाद तुरंत आरोपी सिपाही को हिरासत में लेकर नवगछिया थाने ले जाया गया. पीड़िता को भी पुलिस थाने ले गई. इसके बाद अनुमंडलीय अस्पताल में आरोपी सिपाही का मेडिकल कराया गया, जांच में पता चला कि आरोपी सिपाही ने शराब पी रखी थी. इस मामले में पीड़ित महिला के बयान पर नवगछिया महिला थाने में केस दर्ज किया गया है.
पूरे मामले को लेकर क्या बोले पुलिस अधीक्षक?
नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में मेडिकल जांच करवाई गई, जहां उसके नशे में होने की पुष्टि हुई है. पीड़ित महिला के लिखित आवेदन पर आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलाई जाएगी. बता दें कि न्यू पुलिस लाइन में बनी एक ही बिल्डिंग में नीचे पुरुष और ऊपर महिला सिपाही रहती हैं. (रिपोर्टः सुजीत सिंह चौहान)

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










