
Bihar: तालाब की खुदाई में मिली 1500 साल प्राचीन अष्टधातु की मूर्ति, प्रशासन-ग्रामीण हुए आमने-सामने
AajTak
बिहार के जमुई में तालाब में खुदाई के दौरान सूर्य भगवान की प्राचीन काल की मूर्ति मिलने के बाद से इलाके में कौतूहल मच गया. यह प्रतिमा करीब 1500 से 1600 साल प्राचीन बताई जा रही है. इस प्रतिमा को ग्रामीण गांव की संपत्ति बताते हुए गांव में ही रखने की बात कर रहे हैं. वहीं, प्रशासन इसे संग्रहालय में रखने की बात कह रहा है.
बिहार के जमुई में तालाब में खुदाई के दौरान सूर्य भगवान की प्राचीन काल की मूर्ति मिलने के बाद से इलाके में कौतूहल मच गया. मगर, जैसे ही प्राचीन काल की मूर्ति मिलने की खबर जिला प्रशासन तक पहुंची भगवान की मूर्ति को लेकर संग्राम मच गया. सूर्य भगवान की मूर्ति को लेकर जिला प्रशासन और ग्रामीण आमने-सामने आ गए.
हालांकि, ग्रामीणों की जिद के सामने प्रशासन को बैकफुट पर आना पड़ा. ग्रामीणों ने तत्काल सूर्य भगवान की प्राचीन मूर्ति को गांव के एक मंदिर में रखकर पूजा-अर्चना प्रारंभ कर दी. मामला जमुई जिला के सिकंदरा प्रखंड के सिझौड़ी गांव का है. यहां मंगलवार को गांव तालाब खुदाई के दौरान अष्टधातु की एक प्राचीन मूर्ति निकलने से ग्रामीणों में कौतूहल का माहौल बन गया.
यह भी पढ़ें- घर के तहखाने में बनाया गोदाम, शराब की करता था तस्करी… मोतिहारी का फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार
अष्टधातु की बनी है दुर्लभ मूर्ति
बताया जा रहा है कि तालाब से मिली मूर्ति भगवान सूर्य की है. यह करीब 1500 से 1600 साल पुरानी दुर्लभ मूर्ति है. इसके बारे में यह बताया जा रहा है कि वह करीब आठवीं सदी के पूर्वार्द्ध की मूर्ति है. मूर्ति मिलने के बाद से ही ग्रामीण उसे अपने गांव में स्थापित करने की बात कर रहे थे. मगर, मंगलवार देर शाम अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी दलबल के साथ सिझौड़ी गांव पहुंचे.
उन्होंने बिहार संग्रहालय के द्वारा प्रतिमा को संग्रहालय में रखे जाने की बात ग्रामीणों के सामने रखी. मगर, ग्रामीण इसको लेकर तैयार नहीं थे और बुधवार को इस मामले को लेकर एक बैठक बुलाई गई. इसमें हजारों की संख्या में ग्रामीण शामिल हुए.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








