
Bihar: चोरी की बाइक बरामद कर ले जा रही थी पुलिस, बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, दो घायल
AajTak
बिहार के बेगूसराय में बदमाशों ने पुलिस पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं. बताया जा रहा है कि पुलिस चोरी की बाइक बरामद कर ले जा रही थी, उसी दौरान फायरिंग की गई. इससे चौक पर खड़े दो लड़के गोली लगने से घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
बिहार के बेगूसराय में चोरी की बाइक मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इससे चौक पर खड़े दो युवक गोली लगने से घायल हो गए. दोनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना बलिया थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव की है. यहां 11वीं के छात्र को पैर में और एक अन्य किशोर को पेट में गोली लगी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग की. बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायरिंग की सूचना पर बलिया पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है.
तुलसीपुर टोल बांध के समीप चोरी की बाइक होने की सूचना पुलिस को मिली थी. इसके बाद टाइगर मोबाइल के 2 जवान तुलसीपुर ढाला पर पहुंचे और चोरी की बाइक को लेकर चलने लगे. तभी बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी.
अधिकारियों ने नहीं की जवाबी फायरिंग की पुष्टि
बताया जा रहा है कि इस दौरान पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की. बदमाशों की गोली से दो लड़के घायल हो गए. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि ढाला पर घटना से पहले काली पूजा का विसर्जन हो रहा था. इस वजह से काफी संख्या में लोग मौजूद थे.
जब बदमाशों ने फायरिंग की तो 2 लोगों को गोली लग गई. बलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है. पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग किए जाने की बात की पुष्टि पुलिस अधिकारियों ने नहीं की है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











