
Bihar: चार साल पहले मर चुके विधायक को पीएम मोदी के कार्यक्रम का मिला न्योता
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का न्योता जिन मृत विधायक को भेजा गया, उनका नाम अब्दुल पयामी है. अब्दुल 1980 के दशक में मधुबनी के लौकहा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. चार साल पहले उनकी मौत हो गई थी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक दिन के दौरे पर बिहार की राजधानी पटना पहुंच रहे हैं. पीएम बिहार विधानसभा शताब्दी समापन समारोह में शामिल होने के लिए विधानसभा भी जाएंगे. उनके कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिहार के विधायकों, एमएलसी और पूर्व विधायकों को भी निमंत्रण पत्र भेजे गए हैं. तैयारियों के बीच अधिकारियों ने एक बहुत बड़ी गलती कर दी है, जो पीएम के दौरे से पहले चर्चा का विषय बनी हुई है.
पीएम के दौरे के लिए निमंत्रण भेजते समय अधिकारियों ने उत्तर बिहार के एक ऐसे पूर्व विधायक को भी आमंत्रण भेज दिया, जिनकी मौत 4 साल पहले हो चुकी है. पूर्व विधायक अब्दुल पयामी के परिजनों को जब उनके नाम का निमंत्रण पत्र मिला तो वो चौंक गए. इलाके के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी इस पर हैरानी जताई.
परिवार, कांग्रेस कार्यकर्ता हैरान
अब्दुल पयामी 1980 के दशक में मधुबनी के लौकहा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. चार साल पहले उनकी मौत हो चुकी है. कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शीतलंबर झा ने बताया, 'जब पयामी साहब के नाम पर निमंत्रण पत्र आया तो हम हैरान रह गए, विधानसभा के अधिकारियों को पता होना चाहिए कि वे अब हमारे बीच नहीं रहे'.
SPG ने भी अप्रूव कर दी लिस्ट
इस घटना के बाद विधानसभा सचिवालय की तरफ से कहा गया कि विधानसभा परिसर के शताब्दी वर्ष पर हो रहे कार्यक्रम के लिए पूर्व विधायकों और एमएलसी को भी आमंत्रित किया गया है. एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक उन्होंने स्वीकार किया कि मृत व्यक्ति को आमंत्रितों की सूची में शामिल करना एक बड़ी और गंभीर चूक है. उन्होंने बताया कि मेहमानों की लिस्ट को स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) ने भी पास किया था.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







