
Bihar: घायल बंदरिया अपने इलाज के लिए खुद पहुंची अस्पताल, अनोखा Video वायरल
AajTak
बिहार के सासाराम जिले (Bihar Sasaram) में एक घायल बंदरिया अपने इलाज के लिए खुद अस्पताल पहुंच गई. इस दौरान वह अपने बच्चे को सीने से चिपकाए रही. डॉक्टर ने उसे घायल हालत में देखा तो तुरंत इलाज किया. इसके बाद बंदरिया वहां से चली गई. इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.
बिहार के सासाराम जिले (Bihar Sasaram) में एक घायल बंदरिया अपने बच्चे के साथ इलाज के लिए खुद अस्पताल पहुंच गई. डॉक्टर ने जब देखा कि बंदरिया घायल है तो उन्होंने उसका इलाज किया. कुछ देर तक क्लीनिक में रहने के बाद बंदरिया वहां से चली गई. इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो डॉ. एसएम अहमद के निजी क्लीनिक का बताया जा रहा है.
जानकारी के अनुसार, सासाराम के शाहजुमा मोहल्ले में स्थित एक क्लीनिक में मंगलवार को एक चोटिल बंदरिया अपने बच्चे के साथ इलाज कराने के लिए पहुंच गई. इस दौरान बंदरिया अपने बच्चे को सीने से चिपकाए रही. लोगों ने जब मां की ममता का यह अनूठा वाकया देखा तो भावुक हो गए. डॉक्टर ने घायल बंदरिया की मरहम-पट्टी की.
यहां देखें वीडियो
यह भी पढ़ेंः साइकिल सवार ऑटो के नीचे आने से बचा, महिला का सिर फोड़ा, बंदर ने जमकर मचाया उत्पात
इस दौरान क्लीनिक में बंदरिया को देखने के लिए भीड़ जमा हो गई. लोग फोन में वीडियो बनाने लगे. इन सबसे बेपरवाह बंदरिया इलाज के बाद खुद बच्चे के साथ बाहर निकलकर चली गई. बंदरिया की काफी देर तक स्थानीय लोग तलाश करते रहे, पर उसका कहीं पता नहीं चला. बंदरिया के खुद क्लीनिक पहुंचकर इलाज कराने की यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी रही.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











