
Bihar: गंगा नदी में चार घंटे फंसे रहे 250 लोगों का Video, सोनपुर मेला देखकर लौट रहे थे घर
AajTak
बिहार के हाजीपुर में बड़ा हादसा होने से बच गया. सोनपुर मेला देखकर लौट रहे 250 लोग गंगा नदी में फंस गए. जिस नाव पर सभी लोग सवार थे वो नाव टीले से टकराकर नदी में अटक गई थी. चार घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी को किनारे पर लाया गया. गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई.
बिहार के हाजीपुर में बड़ा हादसा होने से बच गया. 250 लोगों को गंगा पार करा रही नाव बीच नदी में जाकर फंस गई. इसके बाद सभी लोग करीब चार घंटे तक नाव में फंस रहे. फिर रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर सभी को सुरक्षित नाव से किनारे पर लाया गया. सभी लोग सोनपुर में लगे मेले में शामिल होने गए थे.
मिली जानकारी के अनुसार, गाजीपुर के सोनपुर में मेला लगा हुआ है. मेले में शामिल होने के लिए लोग दूर-दराज के इलाकों से आ रहे हैं. बुधवार शाम को बड़ी नाव सोनपुर से पटना की ओर जा रही थी. इसमें जहानाबाद और अरवल के लोग सवार थे.
देखें वीडियो...
टीले से टकराकर फंस गई थी नाव
नाव में 250 लोगों को बिठाकर नदी पार की जा रही थी. मगर, बीच धारा में पहुंचने के बाद नाव नदी में मौजूद टीले से टकरा गई. इसके बाद नाव वहां पर फंसी रह गई. इसके बाद नाव में मौजूद लोग चीखने-चिल्लाने लगे. लोगों की चीख सुन तुरंत ही पुलिस और प्रशाशन को जानकारी दी गई.
चार घंटे चला रेस्क्यू

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











