
Bihar: किरायेदार की 4 साल की बेटी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
AajTak
बिहार के मुजफ्फरपुर में इंसानियत को शर्मशार करने वाली एक घटना सामने आई है. यहां मकान मालिक के बेटे ने किरायेदार के चार साल की मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
बिहार के मुजफ्फरपुर में मानवता के शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है. यहां मकान मालिक के बेटे ने किरायेदार की चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है. पीड़िता को पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है. वहीं, आरोपी युवक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी कर ली गई है. मामला काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र का है.
यहां किराए के मकान में रह रही चार साल की मासूम बच्ची अकेले खेल रही थी. इस दौरान मकान मालिक के बेटे अफरोज ने बच्ची को लालच देकर तीन मंजिल मकान के एक कमरा में ले गया. इसके बाद मासूम बच्ची के गलत हरकत करनी शुरू कर दी.
यह भी पढ़ें- Bihar: पिस्टल दिखाकर 8 लाख लूटने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, लूट के दो लाख रुपये बरामद
मासूम बच्ची की चीखने-चिल्लाने के आवाज पर बच्ची की मां मौके पर पहुंची. बच्ची की मां को देखते ही अफरोज मौके से फरार हो गया. इसके बाद बच्ची की मां ने आस-पास के लोगों की घटना की जानकारी दी. बच्ची की मां ने काजी मोहमदपुर थाना में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है.
मामले की जानकारी मिलने के बाद एएसपी भानु प्रताप सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. वहां उन्होंने मामले की जानकारी ली. इसके बाद पीड़िता बच्ची को मेडिकल जांच के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. वहीं, आरोपी को गिरफ्तारी कर लिया गया है.
एएसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में वादी द्वारा बताया गया है कि उनकी चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है. इस मामले एफआईआर दर्ज कर ली गई है. मामले की जांच की जा रही है. बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. उसकी रिपोर्ट के अनुसार आगे की करवाई की जाएगी.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.









