
Bigg Boss OTT: सामने आई कंटेस्टेंट्स की लिस्ट, चर्चा में दिव्या अग्रवाल-रिद्धिमा पंडित संग अन्य स्टार्स!
AajTak
फेवरेट शो बिग बॉस को पहली बार डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. बिग बॉस ओटीटी को लेकर कई कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस ओटीटी पर ये सभी कंटेस्टेंट्स धमाल मचाते दिखाई दे सकते हैं.
टीवी की दुनिया का सबसे बड़ा रियलिटी शो बिग बॉस पहली बार डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपना डेब्यू करने जा रहा है. बिग बॉस 15 टीवी पर ऑन एयर होने से पहले 6 हफ्तों तक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जाएगा. इस शो को करण जौहर होस्ट करेंगे, जिसका आगाज 8 अगस्त से होने जा रहा है. अपने फेवरेट शो को पहली बार डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. बिग बॉस ओटीटी को लेकर कई कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस ओटीटी पर ये सभी कंटेस्टेंट्स धमाल मचाते दिखाई दे सकते हैं. नेहा भसीन- बिग बॉस ओटीटी में शामिल होने के लिए सिंगर नेहा भसीन का नाम फाइनल हो चुका है. ग्लैमरस नेहा भसीन इस साल बिग बॉस ओटीटी में फैंस को एंटरटेन करेंगी. नेहा भसीन चाशनी, जग घूमेया, धुनकी और कुछ खास है जैसे बॉलीवुड के हिट गाने गा चुकी हैं.
हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











