
Bigg Boss 19: मृदुल के बाद घर का नया कैप्टन बना ये सदस्य, गौरव खन्ना फिर चूक गए मौका
AajTak
बिग बॉस 19 में इस बार कैप्टेंसी का टास्ट हुआ. जिसके बाद घर को नया कैप्टन मिल गया. हालांकि इस बार भी गौरव खन्ना की किस्मत खराब रही और वो कैप्टन नहीं बन पाए.
रियलिटी शो बिग बॉस 19 में इस समय जमकर ड्रामा देखने को मिल रहा है. कैप्टन मृदुल तिवारी को इस समय कुनिका सदानंद और फरहाना भट्ट जमकर परेशान कर रही हैं. ऐसे में वो बुरी तरह टूट और बीते एपिसोड में वो रो तक दिए. हालांकि अब उनका कार्यकाल समाप्त हो गया. अब घर को उनका नया कैप्टन मिल गया है.
बता दें कि बिग बॉस में कैप्टन टास्क का नाम रहस्यमयी साइंटिस्ट लैब होता है. इसमें साइंटिस्ट हर राउंड में एक खास आइटम की डिमांड करता है. जो हाउसमेट्स जोड़ी में उस आइटम की डिलीवरी करता है, वो राउड जीत जाता है.
दो नाम हुए बाहर इस टास्ट में जोड़ियों की बात करें तो कुनिका-नीलम, तान्या-मृदुल, प्रणित-शहबाज, गौरव-मालती, अमाल-फरहाना की बनती है. बीते दिन बिग बॉस के नियम का उल्लघंन करने के लिए अभिषेक और अशनूर को इस टास्क से दूर रखा गया. ऐसे में अशनूर को संचालक बनाया गया.
टास्क के मुताबिक पहले राउंड में घरवालों को टूटी बाल्टी को फिक्स करना होता है. संचालक बाल्टी को चेक करने के लिए उसमें गेंद डालती हैं. अगर वो गेंद गिरती है तो इसका मतलब बाल्टी फिक्स नहीं होती.
टास्क में करीब हुए 7 राउंड पहले राउंड में शहबाज-प्रणित बाजी मारते हैं. इसके बाद दूसरे राउंड में अमाल और फरहाना की जोड़ी जीत जाती है. वहीं तीसरे राउंड में नीलम-कुनिका बाजी मारती हैं. चौथे राउंड में गौरव और मालती, पांचवें राउंड में अमाल-फरहाना जीत जाते हैं. 6वें राउंड में मृदुल और तान्या, इसके बाद आखिरी राउंड में गौरव-मालती जीत जाते हैं.
एसेंबली रूम में चुना गया कैप्टन टास्क में टाई हो जाता है. इसके बाद एसेम्बली रूम में बुलाया जाता है. जिस जोड़ी को सबसे ज्यादा वोट मिलते हैं, वो कैप्टन बन जाता है.तान्या, नीलम, कुनिका, अमाल औ फरहाना ने शहबाज-प्रणित को वोट दिया. जबकि मृदुल, अभिषेक और अशनूर ने गौरव-मालती को वोट दिया. ऐसे में शहबाज-प्रणित को 5 वोट मिले और गौरव-मालती को 3 वोट मिले.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












