
Bigg Boss 16: 'तू कभी बाप नहीं बन सकता', अर्चना ने विकास को दी बद्दुआ, पत्नी के मिसकैरेज का नेशनल TV पर बनाया तमाशा
AajTak
विकास की पत्नी का मिसकैरेज हुआ है. ऐसे में अर्चना लड़ाई में इस बात का इस्तेमाल करती हैं और विकास को बद्दुआ देते हुए कहती हैं कि वो कभी बाप नहीं बन सकते, वो कभी बच्चा नहीं पाल सकते. अर्चना ने विकास से कहा- तू दूसरों के बाप पर जाता है, इसलिए भगवान ने तुझे कभी बाप नहीं बनाया.
Bigg Boss 16: बिग बॉस का घर इन दिनों जंग के मैदान में बदल चुका है. अर्चना गौतम शो में लगातार अपनी हदें पार कर रही हैं और एक के बाद एक कंटेस्टेंट्स पर निशाना साध रही हैं. अब अर्चना गौतम ने वाइल्ड कार्ट कंटेस्टेंट विकास को नेशनल टीवी पर बद्दुआ दी है.
विकास संग भिड़ीं अर्चना
अर्चना गौतम के बिहेवियर से गुस्सा होकर विकास उनके बर्तन धोने से मना कर देते हैं. विकास और अर्चना की लड़ाई बढ़ जाती है. दोनों एक दूसरे के प्रोफेशन पर भद्दे कमेंट्स करते हैं. अर्चना विकास से कहती हैं कि वो कुत्ते की तरह ना भौंकें. अर्चना की इस बात पर विकास पलटवार करके कहते हैं- जा अपने बाप को बोल, जिसने तुझे पैदा किया है. लेकिन विकास की इस बात पर अर्चना गुस्से से आग बबूला हो जाती हैं और अपनी सारी हदें पार कर देती हैं.
विकास की पत्नी का मिसकैरेज हुआ है. ऐसे में अर्चना लड़ाई में इस बात का इस्तेमाल करती हैं और विकास को बद्दुआ देते हुए कहती हैं कि वो कभी बाप नहीं बन सकते, वो कभी बच्चा नहीं पाल सकते. अर्चना ने विकास से कहा- तू दूसरों के बाप पर जाता है, इसलिए भगवान ने तुझे कभी बाप नहीं बनाया.
विकास हुए उदास
अर्चना संग लड़ाई के बाद विकास प्रियंका, शालीन और टीना को बताते हैं कि उन्होंने अर्चना को अपनी पत्नी के मिसकैरेज के बारे में बताया था, जो उसने लड़ाई में इस्तेमाल किया. विकास कहते हैं- मैंने अर्चना के साथ अपनी पत्नी की प्रेग्नेंसी की बात शेयर की थी. मैंने उसे बताया था कि जब हमने कंसीव किया तो हमारे पेरेंट्स काफी खुश थे, लेकिन दुर्भाग्य से मेरी पत्नी का मिसकैरेज हो गया. मेरे पेरेंट्स ये देख रहे होंगे और पता नहीं क्या सोच रहे होंगे.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










