
Bigg Boss से कोरियाग्राफर निशांत का है पुराना कनेक्शन, बताया अपना गेम प्लान
AajTak
निशांत ने कहा, "मैं बिग बॉस का एक बड़ा फैन हूं और मैंने हर सीजन देखा है. मैंने बिग बॉस के पिछले सीजन में काम भी किया है. मैंने शो के ओपनिंग और फिनाले कोरियोग्राफ किए हैं. इसके अलावा भी बिग बॉस के घर में जो डांस सीक्वेंस होते हैं, मैं वो भी कोरियोग्राफ कर चुका हूं. "
बिग बॉस ओटीटी पहले दिन से ही सुर्खियों में बना हुआ है. शो में कंटेस्टेंट्स एक दूसरे के साथ कनेक्शन बनाने की कोशिश कर रहे हैं. शो में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है. वहीं, इस साल शो में फेमस कोरियोग्राफर निशांत भट्ट भी नजर आ रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि निशांत पहले सीजंस में भी बिग बॉस में काम कर चुके हैं. हालांकि, कैमरे के सामने एक कंटेस्टेंट के रूप में वो पहली बार दिख रहे हैं.
नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.











