
Big Boss OTT: Neha Bhasin की बढ़ रहीं प्रतीक से नजदीकियां, पति ने दिया ये रिएक्शन
AajTak
Big boss OTT में इन दिनों प्रतीक सेहजपाल और नेहा भसीन की बॉन्डिंग चर्चा में है. ऐसे में नेहा भसीन के पति समीर उद्दीन ने बिग बॉस ओटीटी, प्रतीक संग नेहा की बॉन्डिंग और प्रतीक के लस्ट स्टेटमेंट पर भी दिल खोलकर बातचीत की है.
समीर नेहा की सपोर्ट में खड़े हैं. उन्होंने नेहा की गेम स्ट्रैटेजी पर कहा, देखिए जो बिग बॉस के घर जाता है, तो उसका पहला टारगेट यही होता है कि गेम को अच्छे से खेलना और ट्रॉफी को जीतकर आना. रही बात नेहा की, तो पहले हफ्ते तो नेहा को सबकुछ समझने और अडजस्ट करने में लग गए हैं. वहीं दूसरे हफ्ते उनके अंदर इमोशनल तूफान नजर आया,अब तीसरे हफ्ते उन्हें गेम की समझ आ रही है, कहां क्या बोलना चाहिए. कहने का मतलब यही है कि एक घर में अगर आप दस लोगों को बंद कर दो, तो जो भी वहां के डायनामिक्स हैं,वो असल जिंदगी के होंगे नहीं. वहां की जो लड़ाईयां,दोस्ती,प्यार होती हैं, वो आपस वालों के बीच ही संभव है. इन चीजों को समझने के लिए आपका उस सिचुएशन में होना बहुत जरूरी है. मुझे तो नेहा को देखकर अच्छा लग रहा है, वो अच्छा खेल भी रही हैं.
'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










