
BHU में खुलेगा देश का पहला जेपी सेंटर, पढ़ाए जाएंगे जयप्रकाश नारायण, सरकार को 100 करोड़ का प्रस्ताव
AajTak
संपूर्ण क्रांति आंदोलन की अलख जगाने वाले भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता के बारे में न केवल अब युवा पीढ़ी जान सकेगी, बल्कि अब उन पर अध्ययन, शोध होने के साथ ही क्लासेस भी चलेंगी.
इमरजेंसी के वक्त तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से लोहा लेने वाले और संपूर्ण क्रांति आंदोलन की अलख जगाने वाले भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता के बारे में अब युवा पीढ़ी सबकुछ जान सकेगी. अब उन पर अध्ययन और शोध होने के साथ ही क्लासेस भी चलेंगीं. बीएचयू में देश के पहले जेपी सेंटर के खुलने का रास्ता साफ हो चुका है क्योंकि केंद्र सरकार की ओर से काशी हिंदू विवि के सामाजिक विज्ञान संकाय से सेंटर के संपूर्ण प्रस्ताव की डिमांड की गई है. संकाय ने 100 करोड़ रुपयों के इस जेपी सेंटर का प्रस्ताव इस इच्छा के साथ भेज दिया है कि इसका शिलान्यास पीएम मोदी के हाथों से ही हो. शिलान्यास के साथ ही यह जेपी सेंटर 6 महीनों में बनकर तैयार भी हो जाएगा. लंबे वक्त से बीएचयू के सामाजिक विज्ञान संकाय में बनने वाले जयप्रकाश नारायण फॉर स्टडीज आफ एक्सीलेंस एंड ह्यूमिनिटी की मांंग हो रही थी. सरकार की ओर से सेंटर स्थापना का पूर्ण प्रस्ताव मांगने पर बीएचयू की सामाजिक विज्ञान संकाय की ओर से 100 करोड़ रुपयों का प्रस्ताव सरकार को भेज दिया गया.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












