
Bhool Chuk Maaf Box Office Day 9: थिएटर्स में राजकुमार राव की 'भूल चूक माफ' का जलवा, 50 करोड़ के पार हुई कमाई
AajTak
राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर 'भूल चूक माफ' थिएटर्स में छाई हुई है. उनकी फिल्म उम्मीद के कई गुना बेहतर परफॉर्म कर रही है. फिल्म रिलीज हुए अभी तक नौ दिन बीत चुके हैं. ऐसे में फिल्म के 9 दिन का टोटल कलेक्शन सामने आ चुका है.
एक्टर राजकुमार राव पिछले कुछ समय से हर तरफ छाए हुए हैं. उनकी फिल्में थिएटर्स में धूम मचा रही हैं. उनकी पिछली कुछ फिल्में 'स्त्री 2', 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में वो कॉमिक अंदाज में नजर आए थे. जिसमें से 'स्त्री 2' को जनता का खूब प्यार मिला था. अब वो 'भूल चूक माफ' से सभी को इंप्रेस कर रहे हैं.
9 दिनों में 'भूल चूक माफ' का धमाल
राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर 'भूल चूक माफ' का बज सोशल मीडिया पर रिलीज से पहले उतना नहीं था. मगर जबसे ये फिल्म रिलीज हुई है, तभी से इस फिल्म ने अपना जादू बिखेरना शुरू कर दिया है. फिल्म की कमाई थिएटर्स में उम्मीद से कई गुना ज्यादा बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है. आज इस फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन बीत चुके हैं, ऐसे में अभी तक इसने कुल कितनी कमाई की है, ये देखना दिलचस्प है.
राजकुमार राव की 'भूल चूक माफ' के 9वें दिन का कलेक्शन सामने आ चुका है, जो काफी शानदार है. ट्रेड रिपोर्ट्स की मानी जाए, तो फिल्म ने अपने दूसरे शनिवार करीब 5.25 करोड़ रपये की कमाई की, जिसके बाद इसके 9 दिन का टोटल कलेक्शन 52.60 पहुंच गया है. इन आंकड़ों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ऑडियंस को दूसरे वीकेंड में भी राजकुमार और वामिका की फिल्म पसंद आ रही है.
'भूल चूक माफ' को मिला सोलो रिलीज का फायदा
मैडॉक फिल्म्स की 'भूल चूक माफ' 23 मई को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. इस फिल्म के साथ कोई बड़ी फिल्म थिएटर्स में रिलीज नहीं हुई थी. इसके पहले बॉलीवुड की तरफ से 'रेड 2' आई थी जो 1 मई को रिलीज हुई थी. अजय देवगन की फिल्म भी करीब 3 हफ्ते बिना किसी बड़ी रिलीज के थिएटर्स में दमदार चली थी. अब राजकुमार की फिल्म की कमाई पर असर सीधा 1 हफ्ते बाद पड़ेगा क्योंकि इसके बाद अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर फिल्म 'हाउसफुल 5' आएगी जो 6 जून को रिलीज होगी.

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











