
Bhawanipur By-Election Date: भवानीपुर सीट पर उपचुनाव का ऐलान, सीएम ममता लड़ेंगी इस सीट से इलेक्शन
ABP News
Bhawanipur By-Election Date: पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट के साथ ही शमशेरगंज और जंगीपुर विधानसभा सीट, जहां पर उम्मीदवारों की मौत की वजह से चुनाव टल गया था, वहां भी चुनाव होगा.
Bhawanipur By-Election Date: केंद्रीय चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की कुल 3 विधानसभा सीटों पर चुनाव/उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है. इन 3 विधानसभा सीटों में पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट भी शामिल है, जहां से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनाव लड़ना है. नियमों के हिसाब से मुख्यमंत्री अगर विधानसभा, विधान परिषद का सदस्य नहीं है तो उनको शपथ लेने के 6 महीने के भीतर सदन का सदस्य बनना जरूरी है वरना पद छोड़ना पड़ सकता है. इसी वजह से तृणमूल कांग्रेस लगातार केंद्रीय चुनाव आयोग से मांग कर रही थी कि पश्चिम बंगाल में उपचुनाव/चुनाव की तारीख जल्द ऐलान किया जाए जिससे कि राज्य में संवैधानिक संकट ना खड़ा हो. पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट के साथ ही शमशेरगंज और जंगीपुर विधानसभा सीट, जहां पर उम्मीदवारों की मौत की वजह से चुनाव टल गया था, वहां भी चुनाव होगा. इन तीनों विधानसभा सीटों पर 30 सितंबर को होगा मतदान और 3 अक्टूबर को मतगणना होगी. केंद्रीय चुनाव आयोग के शेड्यूल के मुताबिक पश्चिम बंगाल की 3 विधानसभा सीटों के लिए 13 सितंबर तक नामांकन किया जाएगा. 16 सितंबर तक नाम वापसी होगी. 30 सितंबर को मतदान और 3 अक्टूबर को मतगणना होगी. पश्चिम बंगाल की 3 विधानसभा सीटों के अलावा ओडिशा की भी एक विधानसभा सीट पीपली पर भी इन्हीं तारीख को चुनाव होगा. दरअसल, इस सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया था.More Related News













