
Bhaum Pradosh Vrat 2023: साल का पहला भौम प्रदोष व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
AajTak
Bhaum Pradosh Vrat 2023: ज्योतिषविद कहते हैं कि भौम प्रदोष के दिन शिवजी के साथ हनुमान जी की उपासना करने से नकारात्मक शक्तियां का नाश होता है. आज साल का पहला भौम प्रदोष व्रत है.
Bhaum Pradosh Vrat 2023: हर महीने की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है. प्रदोष व्रत जब मंगलवार के दिन होता है तो इसे भौम प्रदोष व्रत कहते हैं. भौम प्रदोष के दिन शिवजी और हनुमान जी की पूजा का विधान है. ज्योतिषविद कहते हैं कि भौम प्रदोष के दिन शिवजी के साथ हनुमान जी की उपासना करने से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है. आज साल का पहला भौम प्रदोष व्रत है.
भौम प्रदोष व्रत का मुहूर्त भौम प्रदोष व्रत पर आज शाम 06 बजकर 30 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 49 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त है. आप सूर्यास्त से 45 मिनट पहले और सूर्यास्त के 45 मिनट बाद तक पूजा कर सकते हैं.
भौम प्रदोष की पूजन विधि भौम प्रदोष पर संध्या काल में स्नान करने के बाद संध्या-वंदना करें. भगवान शिव की पूजा करें. घर के ईशान कोण में शिवजी की स्थापना करें. शिवजी को पुष्प, धूप, दीप, नैवेद्य अर्पित करें. कुश के आसन पर बैठकर शिवजी के मंत्रों का जाप करें. इस दिन ‘ओम नम: शिवाय’ या महामृत्युजंय मंत्र का जाप सर्वोत्तम होगा. इसके बाद भगवान से अपनी समस्याओं के अंत होने की प्रार्थना करें. शिव पूजन के बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें.
मंगल दोष से मुक्ति भौम प्रदोष के दिन शाम को हनुमान जी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं. उन्हें हलवा पूरी का भोग लगाएं. सुन्दरकाण्ड का पाठ करें. मंगल दोष की समाप्ति की प्रार्थना करें. हलवा पूरी का प्रसाद निर्धनों में बांटें. मंगल दोष की पीड़ा से छुटकारा मिलेगा.
रोगों से मुक्ति लाल वस्त्र धारण करके हनुमान जी की उपासना करें. हनुमान जी को लाल फूलों की माला चढ़ाएं. दीपक जलाएं और गुड़ का भोग लगाएं. इसके बाद संकटमोचन हनुमानाष्टक का 11 बार पाठ करें. गुड़ का भोग लगाकर बाटें प्रसाद के रूप में ग्रहण करें.
कर्ज से मुक्ति कर्ज से मुक्ति का प्रयोग भौम प्रदोष की रात्रि को करें. रात के समय हनुमान जी के सामने घी का दीपक जलाएं. इस दीपक में नौ बातियां लगाएं. इसके बाद हनुमान जी को उतने लड्डू अर्पित करें, जितनी आपकी उम्र है. फिर "हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट" का 11 माला जाप करें.

Tata Punch EV Facelift: टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी पंच ईवी के नए फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च किया है. इस इलेक्ट्रिक कार को लेकर कंपनी का दावा है कि, ये कार सिंगल चार्ज में 468 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देगी और डीसी फास्ट चार्जर की मदद से इसकी बैटरी केवल 26 मिनट में ही 80% तक चार्ज हो जाएगी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.











