
Bharti singh के बेटे गोला के साथ ये क्या हो रहा? कॉमेडियन ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज
AajTak
भारती और हर्ष लिंबाचिया के बेटे गोला का पहला फोटोशूट हो चुका है. भारती ने बताया कि जल्द बेटे संग शूट की तस्वीरें शेयर करेंगी और बेटे का चेहरा रिवील करेंगी. इस शूट के लिए जब भारती के बेटे को तैयार किया गया तो कपल अपने बेटे को देख देखते ही रह गया. उनका बेटा इतना क्यूट लग रहा था कि भारती और हर्ष को उस पर बस प्यार ही आ रहा था.
कॉमेडियन भारती सिंह के क्यूट बेटे गोला की पहली झलक देखने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब कुछ दिनों का इंतजार और फिर आप देख पाएंगे कि भारती का क्यूट गोला आखिर कैसा दिखता है और किसपर गया है. भारती ने इसके लिए पूरी तैयारी भी कर ली, कैसे वो अपने बेटे का चेहरा दुनिया के सामने रिवील करेंगी.
भारती और हर्ष लिंबाचिया के बेटे को देखा क्या?
भारती और हर्ष लिंबाचिया के बेटे गोला का पहला फोटोशूट हो चुका है. भारती ने बेटे के पहले फोटोशूट की जर्नी अपने व्लॉग में दिखाई है. हालांकि भारती ने बेटे का चेहरा यहां भी रिवील नहीं किया है. बेटे के चेहरे पर इमोजी लगाए हैं ताकि उसका चेहरा ना दिखें.
डैनियल के पहले प्रपोजल को Sunny Leone ने किया था रिजेक्ट, फिर यूं हुई दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत
शूट के दौरान गोला ने किया परेशान
भारती के घर पर फोटोग्राफर्स की पूरी टीम आई है. इस टीम ने ही भारती का मैटरनिटी फोटोशूट किया था. अब बच्चे का पहला शूट करने के लिए भारती ने इन्हें ही इंवाइट किया है. भारती के इस व्लॉग में आप देख पाएंगे कि उनके बेटे गोला ने 4 लुक बदले हैं. बिहाइंड द सीन्स को देखना काफी मजेदार है. शूट के दौरान भारती का बेटा कभी कभी रोता भी, परेशान भी करता. लेकिन फिर उसे चुप कराकर सुला दिया जाता और शूट होता.

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











