
Bhandara Accident: तेज रफ्तार ट्रक और कार में हुई आमने-सामने की टक्कर, दो की मौत, तीन घायल
AajTak
महाराष्ट्र के भंडारा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. दरअसल ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार प्रमोद बैन और महागांव, गोंदिया के निवासी प्रमोद ऋषि पुस्तोडे की मौके पर ही मौत हो गई. कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
महाराष्ट्र के भंडारा जिले में गुरुवार दोपहर एक तेज़ रफ्तार ट्रक और कार की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा लाखनी तहसील के गुरदा गांव के पास हुआ.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि गढ़चिरौली जिले के चामोर्शी निवासी प्रमोद बैन (43) अपनी कार से मजदूरों को भंडारा जिले के तुमसर तहसील के कांडरी गांव में काम के लिए ले जा रहे थे. कार में कुल पांच लोग सवार थे. दोपहर लगभग 12 बजे, जब कार लाखनी तहसील के गुरदा गांव के पास से गुजर रही थी, तभी सामने से आ रहे तेज़ रफ्तार ट्रक ने सीधी टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार प्रमोद बैन (43) और महागांव, गोंदिया के निवासी प्रमोद ऋषि पुस्तोडे (42) की मौके पर ही मौत हो गई. कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
इस हादसे में महागांव के रहने वाले कालिदास पांडे (36), दिनेश बंकर (28) और निशांत मेश्राम (21) गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें तुरंत भंडारा जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक चालक दिलीप बिसेन को गिरफ्तार कर लिया है. शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि ट्रक तेज़ रफ्तार में था और गलत दिशा में आने की वजह से यह हादसा हुआ.
इस दर्दनाक हादसे से मृतकों के परिवारों में मातम छा गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की गहन जांच कर रही है. अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में ट्रक चालक की लापरवाही सामने आई है और आगे की कार्रवाई जारी है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







