
Bhai Dooj 2022 Tilak Timings: आज इतने बजे तक रहेगा भैया दूज का मुहूर्त, इन उपायों से दूर होंगे भाई के हर कष्ट
AajTak
Bhai Dooj 2022: हर साल कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि को भाई दूज का त्योहार मनाने की परंपरा है. इस साल भाई दूज का त्योहार 26 और 27 अक्टूबर दोनों दिन मनाया जा रहा है. आज भाई दूज का शुभ मुहूर्त 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा. इसके बाद तृतीया तिथि शुरू हो जाएगी. भाई दूज के दिन कुछ उपाय करने से भाई को सफलता मिलती है.
Bhai Dooj 2022 Tilak Timings: दिवाली पर्व के आखिरी दिन भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है. भाई दूज का पर्व कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन मनाया जाता है. इस दिन बहने अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं. साथ ही भाई भी बहनों को उपहार देते हैं. इस साल दिवाली के अगले दिन 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण पड़ने की वजह से गोवर्धन पूजा और भाई दूज के त्योहारों की डेट बदल गई हैं. ऐसे में बहुत से लोगों ने 26 अक्टबूर को गोवर्धन पूजा के दिन भी भाई दूज का त्योहार मनाया. लेकिन बहुत से लोग ऐसे हैं जो आज 27 अक्टूबर को भाई दूज का त्योहार मना रहे हैं.
अगर आप भी आज ही भाई दूज का त्योहार मना रहे हैं तो बता दें कि कार्तिक शुक्ल द्वितीय तिथि 26 अक्टूबर को दोपहर 02 बजकर 43 मिनट से लेकर 27 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगी.12 बजकर 45 मिनट के बाद तृतीया तिथि शुरू हो जाएगी. भाई दूज के दिन कुछ खास उपाय करने से आप भाई के जीवन में आने वाले सभी कष्टों को दूर कर सकती हैं. आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में -
भाई दूज के उपाय (Bhai Dooj Ke Upay)
तिलक लगाते समय इस दिशा में हो भाई का मुख- तिलक करते हुए इस बात का खास ख्याल रखें कि भाई का मुख उत्तर या उत्तर-पश्चिम दिशा में होना चाहिए. इस दिन भाई बहनों के घर भी जाते हैं. माना जाता है कि इस दिन बहनों के घर पर खाना खाने से रिश्तों में मिठास आती है.
कमल की पूजा- भाई दूज के दिन कमल के फूल की पूजा करना काफी शुभ माना जाता है. इस दिन कमल के फूल की विधि विधान से पूजा करनी चाहिए और इसे भाई को उपहार के रूप में देना चाहिए. इससे भाई को सफलता प्राप्त होती है.
यमुना स्नान- माना जाता है कि भाई दूज के दिन भाई और बहन को यमुना स्नान जरूर करना चाहिए. अगर आप किसी कारणवश यमुना स्नान नहीं कर पाए हैं तो शुद्ध जल के छींटे अपने ऊपर छिड़कें.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












