
Bhagat Singh: पीली पगड़ी से क्या था भगत सिंह का कनेक्शन? पंजाब सरकार के दफ्तरों में लगी फोटो पर विवाद क्यों
AajTak
सरदार भगत सिंह का शहीदी दिवस आने वाला है, उससे पहले हाल ही में पंजाब में बनी नई सरकार ने सभी दफ्तरों में भगत सिंह की तस्वीर लगाई है. लेकिन इसपर विवाद हो रहा है, ये विवाद पगड़ी के रंग को लेकर है.
‘मेरा रंग दे बसंती चोला, माये रंग दे’... साल 2002 में आई फिल्म ‘द लीजेंड्स ऑफ भगत सिंह’ में भगत सिंह बने अजय देवगन पर ये गाना फिल्माया गया था. बॉलीवुड की दुनिया में बसंती या पीले रंग को हमेशा ही भगत सिंह से जोड़ कर देखा गया है. लेकिन अब एक बार फिर ये पीला रंग भगत सिंह से जोड़ा जा रहा है, इस बार फिल्म नहीं बल्कि असली जिंदगी में.
पंजाब (Punjab) में हुए विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के साथ ही आम आदमी पार्टी ने सरकार बना ली है. कभी कॉमेडी करने वाले भगवंत मान (Bhagwant Mann) अब पंजाब के मुख्यमंत्री हैं. आम आदमी पार्टी ने चुनाव प्रचार के दौरान बार-बार भगत सिंह के सपनों वाला भारत बनाने की बात कही. जिस दिन भगवंत मान ने शपथ ली, तो उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह पीला या बसंती रंग ही पहनकर आएं, ताकि भगत सिंह को सम्मान दिया जा सके.
लेकिन क्या सच में भगत सिंह (Bhagat Singh) ने कभी पीली पगड़ी बांधी थी, क्या सच में पीला रंग ही भगत सिंह के साथ जुड़ता हुआ नज़र आता है. अगर इतिहास को खंगालें तो ऐसा नहीं दिखता है. भगत सिंह की जितनी भी तस्वीरें, उनसे जुड़े जितने भी दस्तावेज उपलब्ध हैं उसमें कहीं पर भी ऐसा नहीं दिखता है कि भगत सिंह ने कभी पीली या बसंती रंग की पगड़ी बांधी हो.
क्लिक करें: ..जब भगत सिंह ने जेल से लिखा, 'यहां हालत खराब है, एक टिन सिगरेट भिजवा दें'
क्या कहते हैं भगत सिंह से जुड़े हुए दस्तावेज?
शहीद-ए-आजम भगत सिंह से जुड़ी कई किताबें लिख चुके और उनके दस्तावजों पर अध्ययन कर चुके जेएनयू के प्रोफेसर चमनलाल का भी यही मानना है. प्रोफेसर चमनलाल ने aajtak.in को बताया, ‘दस्तावेजों के आधार पर हम यह कह सकते हैं कि भगत सिंह का पीली पगड़ी के साथ किसी भी तरह का कनेक्शन नहीं है, जो भी दावे किए जाते हैं वह पूरी तरह से गलत ही हैं’.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










