
Best Foods For Fertility: कंसीव करने में आ रही है दिक्कत? ये चीजें दूर कर सकती हैं आपकी हर मुश्किल
AajTak
माता-पिता बनना हर महिला और पुरुष का सपना होता है लेकिन आजकल की बिजी लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण इनफर्टिलिटी के बहुत से मामले सामने आते रहते हैं. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें खाने से आपको कंसीव करने में किसी भी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा. आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में.
किसी भी कपल के जीवन में माता-पिता बनना एक सुखद एहसास होता है. बहुत से पेरेंट्स इस बात पर सहमत होंगे की बच्चे की किलकारी सुनना और उसे बड़े होते हुए देखने से बेहतर इस दुनिया में कोई चीज नहीं है. लेकिन ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें माता-पिता बनने में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. आजकल की स्ट्रेसफुल लाइफस्टाइल के चलते बहुत से लोगों को इनफर्टिलिटी या नपुंसकता की समस्या का सामना करना पड़ता है. इनफर्टिलिटी के लिए बहुत सी चीजें जिम्मेदार होती हैं जैसे आपका लाइफस्टाइल, खानपान, हार्मोन का असंतुलित होना, स्पर्म काउंट कम होना और एग्स की खराब क्वॉलिटी.
सेंटर फोर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के मुताबिक, हर 5 में से 1 व्यक्ति को कंसीव करने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है. इनफर्टिलिटी की समस्या से छुटकारा पाने और कंसीव करने के लिए जरूरी है कि आप अपनी लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव करें. हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होती हैं और इनका सेवन करने से आप इनफर्टिलिटी की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं.
कंसीव करने के लिए किस तरह करें चीजों का सेवन?
अगर आप कंसीव करने का सोच रहे हैं तो इसके लिए जरूरी है कि आप इस बात पर ध्यान दें कि आप किन चीजों का सेवन कर रहे हैं और आपकी लाइफस्टाइल किस तरह की है. सीडीसी के मुताबिक, कंसीव करने के लिए महिलाओं को अपनी डाइट में 400 माइक्रोग्राम फॉलिक एसिड को जरूर शामिल करना चाहिए. फॉलिक एसिड के जरिए प्रेग्नेंसी के दौरान आने वाली दिक्कतों को कम किया जा सकता है. इसके लिए जरूरी है कि आप अपने डॉक्टर से इसे लेकर बात करें और उनकी ओर से सुझाई गई दवाओं का ही सेवन करें.
डाइट की बात करें तो अगर आप कंसीव करने का सोच रहे हैं तो जरूरी है कि आप अल्ट्रा रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट्स और हाई शुगर वाली चीजों का सेवन कम से कम करें इसके अलावा डाइट में फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्लांट बेस्ड प्रोटीन के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स युक्त चीजों को शामिल करें.
साल 2018 की एक स्टडी में यह बताया गया है कि लगातार फास्ट फूड्स का सेवन करने और फलों का सेवन ना करने से कंसीव करने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा कई स्टडीज में यह बात भी सामने आई है कि अगर आप कंसीव करने का प्लान कर रहे हैं तो इस दौरान डेयरी और ग्लूटनयुक्त उत्पादों का सेवन करने से बचना चाहिए. हालांकि इसे लेकर कोई पुख्ता जानकारी हासिल नहीं हो पाई है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












