
Best 5 Tips for Bike Care in Winters: ठंड बहुत है... कहीं खराब ना हो जाए आपकी बाइक, अपनाएं ये 5-Tips
AajTak
उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. अगर आपको भी इस सर्दी में अपनी मोटरसाइकिल की चिंता है और आप नहीं चाहते कि ये बीच रास्ते में कहीं खराब हो जाए तो आपको इसका ख्याल रखने के लिए बस इन आसान 5-टिप्स को फॉलो करना है...
उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. अगर आपको भी इस सर्दी में अपनी मोटरसाइकिल की चिंता है और आप नहीं चाहते कि ये बीच रास्ते में कहीं खराब हो जाए तो आपको इसका ख्याल रखने के लिए बस इन आसान 5-टिप्स को फॉलो करना है...
बाइक को बनाएं ‘वाटर प्रूफ’ सर्दियों में सबसे बड़ी चिंता बाइक पर ओस जमने की होती है. इससे कई नुकसान होतें हैं, यहां तक कि जंग लगने का खतरा भी रहता है. ऐसे में आप अपनी बाइक के कुछ हिस्सों विशेषकर टैंक, ब्रेक्स, चेन और इंजन के आसपास वाटर रिपेलेंट स्प्रे को छिड़क सकते हैं. आप बाइक की बॉडी पर टेफ्लॉन कोटिंग भी करवा सकते हैं. इससे आपकी बाइक को वाटरप्रूफ बनाने में मदद मिलती है. अगर आप ओपन में बाइक खड़ी करने को मजबूर हैं, तो सर्दियों में सबसे पहले आपको बाइक कवर का इस्तेमाल करना शुरू कर देना चाहिए. ये भी कई तरीके से बाइक की सुरक्षा करता है.
समय से बदलें इंजन ऑयल सर्दियों में बाइक के इंजन ऑयल को बदलने में देर नहीं करनी चाहिए. ये आपकी बाइक के इंजन को बेहतर सुरक्षा देता है. वहीं राइड को स्मूद बनाता है. इससे बीच रास्ते में सड़क पर बाइक खराब होने या बंद होने जैसी टेंशन से छुटकारा मिलता है. वहीं सर्दी के मौसम में आपको अपनी गाड़ी जबरन खींचने जैसे काम से आजादी मिलती है. (Photo : Getty)

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












