
Bengal Violence and Politics: बंगाल हिंसा पर ममता का बीजेपी पर वार, लगाए ये गंभीर आरोप
AajTak
Bengal Violence: हावड़ा हिंसा को लेकर पश्चिम बंगाल की राजनीति गर्म है. बीजेपी ममता सरकार पर वार कर रही है, तो ममता बीजेपी पर पलटवार में व्यस्त है. हलांकि, राजनीतिक विवाद से हावड़ा पर कोई असर नहीं पड़ा वहां हिंसा दूसरे दिन भी जारी रही. हावड़ा में पत्थरबाजों ने बीजेपी ऑफिस को फूंक दिया तो बीजेपी का पारा हाई हो गया. बीजेपी नेताओं ने प्रशासन और शासन की इस नाकामी को शर्मनाक बताया और खूब हंगामा किया. एक तरफ बीजेपी ने अपने ऑफिस में हुई तोड़फोड़ और आगजनी के लिए ममता को जिम्मेदार ठहराया तो कुछ देर बाद ममता ने एक ट्वीट करके हिंसा की वजह, बीजेपी के पाप को ठहरा दिया और कहा कि बीजेपी के गुनाहों की सजा आम लोग क्यों भुगते. देखें ये वीडियो.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











