
Bengal: महिला ने पार्थ चटर्जी पर फेंका चप्पल, कहा, 'ये नेता जनता का धन लूट रहे'
AajTak
पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले में फंसे पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी पर एक महिला के चप्पल फेंक दी. इस दौरान उसने कहा कि ये नेता जनता का धन लूट रहे हैं. जब ये घटना हुई तब पार्थ को ईएसआई अस्पताल में चेकअप के लिए लाया गया था. रविवार को पार्थ चटर्जी ने दावा किया था कि ईडी की छापेमारी के दौरान बरामद रुपये उनके नहीं हैं. उनकी साथी अर्पिता मुखर्जी ने भी यही कहा है कि उसके फ्लैट से मिला कैश उसका नहीं है, बल्कि किसी ने उसकी गैरमौजूदगी में वहां रखा. दोनों ही बंगाल टीचर भर्ती घोटाले में फंसे हैं और अभी ईडी उनसे पूछताछ कर रही है और उनके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











