
Benefits of Giloy: इम्यूनिटी के लिए कितना फायदेमंद गिलोय? ये 5 रोग भी रहेंगे कोसों दूर
AajTak
हेल्थ एक्सपर्ट दावा करते हैं कि गिलोय की पत्तियों को पानी में उबालकर पीने से इम्यूनिटी बढ़ाई जा सकती है. कुछ लोग तो इसकी पत्तियों को दूसरों फलों के साथ जूस में मिलाकर भी पीते हैं.
कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने पूरे देश में कोहराम मचा रखा है. ऐसे में अपनी इम्यूनिटी का ख्याल रखना बहुत जरूरी हो गया है. इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए लोग तरह-तरह की दवाइयों और महंगी डाइट पर भरोसा दिखा रहे हैं. जबकि इसे बढ़ाने का सस्ता और नेचुरल उपाय भी है. हेल्थ एक्सपर्ट दावा करते हैं कि गिलोय की पत्तियों को पानी में उबालकर पीने से इम्यूनिटी बढ़ाई जा सकती है. कुछ लोग तो इसकी पत्तियों को दूसरों फलों के साथ जूस में मिलाकर भी पीते हैं. गिलोय की पत्तियां पान के पत्ते की तरह होती हैं. इसकी पत्तियों में कैल्शियम, प्रोटीन, फॉस्फोरस पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है. इसके अलावा इसके तनों में स्टार्च की भी अच्छी मात्रा होती है. ये एक बेहतरीन पावर ड्रिंक है, जो इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के साथ-साथ कई खतरनाक बीमारियों से सुरक्षा करता है. मेटाबॉलिज्म सिस्टम, बुखार, खांसी, जुकाम और गैस्ट्रोइंटसटाइनल समस्या के अलावा भी ये कई बड़ी बीमारियों से आपकी रक्षा कर सकता है. आप उबले पानी या जूस के अलावा काढ़ा, चाय या कॉफी में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. विज्ञान जगत के बड़े-बड़े महारथी भी गिलोय के पत्तों को एक बेहतरीन आयुर्वेदिक उपचार मानते हैं.
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










