
Beed: नए दामाद को गधे पर बैठकर निकाला जुलूस, वजह कर देगी हैरान
AajTak
महाराष्ट्र के बीड में बेहद अनोखी बारात देखने को मिली. यहां बैंड बाजे के साथ एक दामाद को गधे पर बैठाकर पूरे गांव में उसका जुलूस निकाला गया. बीड जिले के विडा गांव में यह परंपरा पिछले 82 सालों से चली आ रही है. यहां पर होली के बाद नए दामाद को गधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाकर होली खेलते हैं.
महाराष्ट्र के बीड में अनोखी बारात देखने को मिली. यहां बैंड बाजे के साथ एक दामाद को गधे पर बैठाकर पूरे गांव में उसका जुलूस निकाला गया. इसके बाद ससुर ने दामाद को सोने की अंगूठी और कपड़े देकर उसे सम्मानित किया.
बीड जिले के विडा गांव में यह परंपरा पिछले 82 सालों से चली आ रही है. यहां होली के बाद धुलवड़ के दिन गांव के नए दामाद को गधे पर बैठाकर पूरे गांव घुमाया जाता है और फिर उसके साथ होली भी खेली जाती है. इस परंपरा को यहां के लोग बड़े ही उत्साह के साथ निभाते हैं.
दिलचस्प है इस परंपरा की कहानी
जानकारी के मुताबिक इस परंपरा के पीछे एक दिलचस्प कहानी है. सालों पहले इस गांव में रहने वाले ठाकुर आनंद देशमुख परिवार के एक दामाद ने होली में रंग लगवाने से मना कर दिया था. तब उनके ससुर ने उन्हें रंग लगाने के लिए मनाने की कोशिश की थी.
फूलों से सजा हुआ गधा मंगवाया गया, जिस पर दामाद को बैठाकर गले में जूते चप्पलों का हार पहना गांव में जुलूस निकाला गया था. इसके बाद दामाद को गधे पर बैठा मंदिर तक लाया गया, जहां आरती उतारी गई. नए कपड़े और सोने की अंगूठी दी गई. मुंह मीठा कराया गया. तब से हर साल गांव में ऐसा होता आ रहा. तकरीबन गांव में 200 से अधिक दामाद हैं.
हर साल अलग दामाद की तलाश की जाती है

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











