
BBC के दफ्तरों में इनकम टैक्स का सर्वे खत्म, करीब 60 घंटे तक चली आयकर विभाग की कार्रवाई
AajTak
आयकर विभाग ने बीबीसी के दिल्ली और मुंबई दफ्तरों में मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे से ‘सर्वे’ शुरू किया था. इससे पहले बुधवार को बीबीसी इंडिया ने अपने सभी कर्मचारियों से जांच में सहयोग करने को कहा था. इसके साथ ही कर्मचारियों से अपने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों से कोई भी डेटा डिलीट नहीं करने को कहा गया था.
बीबीसी के दिल्ली और मुंबई दफ्तरों में आयकर विभाग का सर्वे गुरुवार को तीसरे दिन खत्म हो गया. बीबीसी के दफ्तर से आईटी अधिकारी कुछ दस्तावेजों और डेटा के साथ लौट गए. इन दस्तावेजों को सर्वे के दौरान इकट्ठा किया गया था.
आयकर विभाग ने बीबीसी के दिल्ली और मुंबई दफ्तरों में मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे से ‘सर्वे’ शुरू किया था, जो गुरुवार रात तकरीबन 10 बजे खत्म हुआ.
आयकर विभाग की यह कार्रवाई खत्म होने के बाद बीबीसी ने बयान जारी कर बताया कि आयकर की टीमें हमारे दिल्ली और मुंबई दफ्तरों से लौट गई हैं. हम जांच में सहयोग करना जारी रखेंगे. हमें उम्मीद है कि इस मामले को जल्द सुलझा लिया जाएगा.
बीबीसी ने बयान में कहा कि हम हमारे कर्मचारियों के साथ खड़े हैं, जिनमें से कुछ के साथ घंटों तक पूछताछ की गई और कुछ को पूछताछ के लिए रातभर ऑफिस में रुकना पड़ा. उनकी देखरेख हमारी प्राथमिकता है. हमारा कामकाज अब सामान्य हो गया है और हम भारत और इससे इतर हमारे दर्शकों और पाठकों के लिए एक्टिव बने रहेंगे.
बयान में कहा गया कि बीबीसी एक विश्वसनीय, स्वतंत्र मीडिया संगठन है. हम हमारे सहकर्मियों और पत्रकारों के साथ खड़े हैं, जो बिना किसी डर या पक्षपात के अपना काम करना जारी रखेंगे.
बीबीसी इंडिया ने इससे पहले अपने सभी कर्मचारियों से जांच में सहयोग करने को कहा था. इसके साथ ही कर्मचारियों से अपने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों से कोई भी डेटा डिलीट नहीं करने की हिदायत दी गई थी. दरअसल आयकर विभाग टैक्स में गड़बड़ी को लेकर यह जांच कर रहा था.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








