
BB19: आवेज को बताया 'चीटर', भाई के सपोर्ट में खड़े हुए जैद दरबार, अमाल मलिक-बसीर पर भड़के
AajTak
बिग बॉस 19 में आवेज दरबार और एक्टर बसीर अली के बीच तीखी लड़ाई हुई. जिसमें दोनों ने व्यक्तिगत आरोप लगाए. बसीर ने आवेज के कई संबंधों का खुलासा किया. इस पूरे मुद्दे पर आवेज के भाई जैद दरबार का रिएक्शन आया है. उन्होंने अपने भाई आवेज का समर्थन किया है.
बिग बॉस 19 में हंगामा पीक पर है. बीते एपिसोड में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आवेज दरबार और एक्टर बसीर अली की लड़ाई हुई. इस दौरान दोनों पर्सनल गए. बसीर ने खुलासा किया कि आवेज का नगमा संग होते हुए कई लड़कियों संग रिलेशन था. अमाल ने बताया कि आवेज हर दिन दूसरी लड़की को डायरेक्ट मैसेज करते हैं.
जैद ने किया भाई आवेज को सपोर्ट
बसीर और अमाल के इन आरोपों पर अब आवेज के भाई जैद दरबार ने रिएक्ट किया है. इंस्टा स्टोरी पर जैद ने बसीर-आवेज की लड़ाई का क्लिप शेयर कर अपने भाई का बचाव किया है. वो लिखते हैं- लड़ाइयां बिग बॉस के काम हिस्सा है. आपको अपनी आवाज उठाकर पॉइंट को साबित करना होगा. लेकिन दुखद है बाहर की बातों को घर में लेकर आना गंदी मानसिकता को दिखाता है. वैसे भी कोई दूध का धुला नहीं है. (आपको पता ही है मेरा क्या मतलब है).
बिग बॉस का घर, अंदर जो कुछ भी होता है उसे जज करने और उस पर अपने विचार रखने के बारे में हैं. गेम यही है. एक भाई और दर्शक होने के नाते, आवेज को मेरा पूरा सपोर्ट है. वो अपने लिए खड़ा रहा. अच्छा है मैं नहीं हूं अंदर. कौन जानता है.
क्यों रो पड़ीं नगमा?
आवेज ने अमाल और बसीर की बातों को खास तवज्जो नहीं दी है. हालांकि शो में उनकी गर्लफ्रेंड नगमा बॉयफ्रेंड को लेकर कही गई बातों से दुखी हैं. उनकी आंखों में आंसू भी आ गए थे. आवेज ने तब नगमा को समझाया कि उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है. वो इन बातों से परेशान नहीं हैं. कपल के मुताबिक, वे एक दूसरे के बारे में सब जानते हैं. पिछले एक एपिसोड में आवेज ने नेशनल टेलीविजन पर नगमा को प्रपोज दिया था. वे 10 साल से साथ हैं, लेकिन अभी तक आवेज ने उन्हें आई लव यू नहीं कहा था. आवेज ने पहली बार नगमा के लिए अपने प्यार का इजहार किया.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.











