
BB OTT में करण जौहर से पंगा, करियर को नुकसान पहुंचने का लगा डर? Divya Agarwal ने दिया जवाब
AajTak
दिव्या अग्रवाल ने कहा कि बतौर आर्टिस्ट मैं अपने टैलेंट को लेकर कॉन्फिडेंट हूं और भरोसा करती हूं कि कहीं ना कहीं मुझे काम जरूर मिलेगा. मैं कभी भूखी नहीं मरूंगी. एक्टिंग मेरा प्रोफेशन है और इसे लेकर मैं पैशनेट हूं. लेकिन ये जरूरी नहीं कि मैं अपना पैशन करण जौहर की फिल्म में ही दिखाऊं.
रियलिटी क्वीन दिव्या अग्रवाल बिग बॉस ओटीटी की विनर बनी हैं. शो में दिव्या अग्रवाल की होस्ट करण जौहर संग कई बार कहासुनी देखने को मिली थी. दिव्या ने करण जौहर को बायस्ड भी बताया था. करण जौहर के खिलाफ खुलेआम बोलने और उन्हें गलत ठहराने में दिव्या बिल्कुल भी नहीं हिचकी थीं. अब एक इंटरव्यू में दिव्या ने करण जौहर संग हुई बहसबाजी पर रिएक्ट किया है.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.












