
BB OTT: 'फेक है अरमान-कृतिका का इंटीमेट वीडियो', ट्रोलिंग के बाद जियो सिनेमा ने दी सफाई, लेंगे एक्शन
AajTak
अरमान-कृतिका मलिक के इंटीमेट वीडियो पर अब स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा ने इंडिया टुडे को आधिकारिक बयान दिया है, जिसमें शो को डिफेंड किया गया है. अरमान-कृतिका के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इंटीमेट वीडियो को फेक बताया है. फेक वीडियो बनाने वाले के खिलाफ एक्शन लेने की प्लानिंग है.
बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 ने सोशल मीडिया पर बज क्रिएट किया हुआ है. इसकी सबसे बड़ी वजह यूट्यूबर अरमान मलिक हैं. 18 जुलाई को शो में उन्हें और कृतिका को इंटीमेट होते हुए देखा गया था. मैरिड कपल का ये रोमांटिक मोमेंट कैमरे में कैद हुआ. बस फिर क्या था. अगले दिन सोशल मीडिया पर ये क्लिप तूफानी स्पीड से वायरल हुई.
फेक है इंटीमेट वीडियो
फैमिली शो में इस तरह का कंटेंट दिखाने के लिए मेकर्स को ट्रोल किया गया. शिवसेना की सचिव और प्रवक्ता, मनीषा कायंदे ने शो को बैन करने के मकसद से मुंबई पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की. साथ ही अरमान मलिक की गिरफ्तारी की डिमांड रखी. इस पूरे विवाद पर अब स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा ने इंडिया टुडे को आधिकारिक बयान दिया है, जिसमें शो को डिफेंड किया गया है. अरमान-कृतिका के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इंटीमेट वीडियो को फेक बताया है. फेक वीडियो बनाने वाले के खिलाफ एक्शन लेने की प्लानिंग है.
जियो सिनेमा का बयान
बयान में लिखा है- जियो सिनेमा अपने प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने वाले किसी भी कंटेंट की क्वॉलिटी को चेक करने के लिए अपनी सख्त प्रोग्रामिंग स्टैंडर्ड्स और गाइडलाइन्स का पालन करता है. बिग बॉस ओटीटी, जो कि जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होता है, में ऐसा कोई कंटेट नहीं था. सर्कुलेट हो रहे वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है. इसमें अश्लीलता दिखाई गई है, जो कि फेक है.
हम जियो सिनेमा की अखंडता और दर्शकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं. वायरल हो रहा वीडियो नकली है. ये एक गंभीर विषय है. हमारी टीम ये पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि ये आया कहां से है. बिग बॉस ओटीटी और जियो सिनेमा के खिलाफ ऐसा अपमानजनक वीडियो बनाने और शेयर करने वाले के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










