
Battlegrounds Mobile India के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें रजिस्टर
AajTak
Battlegrounds Mobile India का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है. Battlegrounds Mobile India को गूगल प्ले स्टोर पर प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है. इसको लेकर कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स से जानकारी दी है.
Battlegrounds Mobile India का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है. Battlegrounds Mobile India को गूगल प्ले स्टोर पर प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है. इसको लेकर कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स से जानकारी दी है. Battlegrounds Mobile India को प्री-रजिस्टर करने के लिए आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाकर इस गेम को सर्च करना होगा. सर्च रिजल्ट आने के बाद गेम पेज ओपन कर प्री-रजिस्टर पर क्लिक करके आप इस गेम को प्री-रजिस्टर कर सकते हैं. आप यहां पर क्लिक करके सीधे गेम के लिंक पर जा सकते हैं. प्री-रजिस्टर के टाइम आपको ये भी ऑप्शन मिलेगा गेम जब उपलब्ध हो आप उसे ऑटोमेटिकली डाउनलोड करना चाहते हैं या आप सिर्फ नोटिफिकेशन चाहते हैं. गेम के बारे में कहा गया है इंतजार खत्म हुआ अब ये गेम प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध है. गेम के डिस्क्रिप्शन में कहा गया है इसको डायरेक्ट Krafton की ओर से जारी किया गया है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












