
Battlegrounds Mobile India के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन कल से शुरू, ऐसे करें साइन-अप
AajTak
Krafton ने हाल में ही PUBG Mobile लवर्स के लिए भारत में Battlegrounds Mobile की घोषणा की है. Battlegrounds Mobile का प्री-रजिस्ट्रेशन कल से शुरू होगा. इसे जल्द भारत में बैटल रॉयल गेम के रिब्रांडेड वर्जन के तौर पर लॉन्च किया जाएगा. इसको लेकर कई जानकारियां पहले ही सामने आ चुकी है.
Krafton ने हाल में ही PUBG Mobile लवर्स के लिए भारत में Battlegrounds Mobile की घोषणा की है. Battlegrounds Mobile का प्री-रजिस्ट्रेशन कल से शुरू होगा. इसे जल्द भारत में बैटल रॉयल गेम के रिब्रांडेड वर्जन के तौर पर लॉन्च किया जाएगा. इसको लेकर कई जानकारियां पहले ही सामने आ चुकी है. Battlegrounds Mobile India के डेवलपर्स के अनुसार जो इस गेम को प्री-रजिस्टर्ड करेंगे उन्हें एक्सक्लुसिव आइटम्स और स्पेशल रिवार्ड्स दिया जाएगा. Krafton ने ये भी अनाउंस किया है प्री-रजिस्टर्ड यूजर्स को एक्सक्लुसिव प्राइज गेम लॉन्च होने पर दिया जाएगा. Krafton ने गेम रिलीज डेट को शेयर नहीं किया है. Krafton फिलहाल प्री-रजिस्ट्रेशन सिर्फ Android के लिए ओपन करेगा. iOS पर ये रजिस्ट्रेशन कब ओपन होगा इसपर कोई जानकारी नहीं दी गई है. पिछले हफ्ते Krafton ने ऑफिशियल स्टेटमेंट में Battlegrounds Mobile India और प्राइवेसी पॉलिसी पर बताया था.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












