
Battlegrounds Mobile पर बैन का खतरा! डेटा को चीनी सर्वर पर भेजने की हो सकती है जांच
AajTak
अभी खबर आई थी Battlegrounds Mobile India चीनी सर्वर के साथ डेटा शेयर कर रहा है. इसको लगता है अब ठीक कर लिया गया है. इसको फिक्स करने लिए Krafton ने गेम के लिए एक छोटा अपडेट जारी किया था. हालांकि इसको लेकर अब सरकार की ओर से जांच की जा सकती है.
अभी खबर आई थी Battlegrounds Mobile India चीनी सर्वर के साथ डेटा शेयर कर रहा है. इसको लगता है अब ठीक कर लिया गया है. इसको फिक्स करने लिए Krafton ने गेम के लिए एक छोटा अपडेट जारी किया था. हालांकि इसको लेकर अब सरकार की ओर से जांच की जा सकती है. Battlegrounds Mobile India को लेकर एक रिपोर्ट आई थी. इसमें कहा गया था ये डेटा को चीन में स्थित सर्वर के साथ भी शेयर कर रहा है. अब इसको एक अपेडट से फिक्स कर लिया गया है. Battlegrounds Mobile India को ओपन करते ही ये अपडेट शुरू हो जाता है और फिर गेम को रिस्टार्ट करने के लिए कहा जाता है. गेम रिस्टार्ट होने के बाद आपको अपने अकाउंट में लॉगिन करना होता है. इसको लेकर IGN India ने रिपोर्ट किया है. IGN India की रिपोर्ट के अनुसार दो पूरे मैच के दौरान एक बार भी Battlegrounds Mobile India चीनी सर्वर पर पिंग नहीं कर रहा था.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












