
Battle of Kyiv: युद्ध का 17वां दिन, कीव पर कब्जे का रशियन मिशन अब भी अधूरा
AajTak
Battle of Kyiv: रूस ने सोचा नहीं होगा कि कीव पर कब्जा करना उसके लिए इतना मुश्किल हो जाएगा. आज रूस-यूक्रेन युद्ध का 17वां दिन है और कीव पर कब्जे का रशियन मिशन अब भी अधूरा है. क्योंकि यूक्रेनी फौज ने जिस तरह से काउंटर अटैक किया है, उसका अंदाजा रूस तो क्या किसी ने भी नहीं लगाया होगा. हालांकि, रूसी सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव को तीन तरफ से घेर लिया है. उत्तर में इरपिन, पश्चिम में बुचा और मारियुपोल और पूर्व में ब्रोवरी पर रूसी सेना लगातार हमले कर रही है. तो वहीं, यूक्रेनी सेना भी रूस के हमलों का जवाब दे रही है. देखिए ये रिपोर्ट.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











