
Basant Panchami 2022: बसंत पंचमी आज, बन रहे 3 शुभ संयोग, ऐसे करें मां सरस्वती की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त
AajTak
Basant Panchami 2022: बसंत पंचमी पर आज शुभ मुहूर्त में विद्या और ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा करें. खास बात ये है कि इस बार बसंत पंचमी पर सिद्ध, साध्य और रवि योग का खास संयोग बन रहा है. पूरे दिन रवि योग और सिद्धयोग रहने से इस दिन का महत्व और बढ़ गया है.
Basant Panchami 2022: बसंत पंचमी का पर्व आज 5 फरवरी दिन शनिवार को मनाया जा रहा है. इस दिन से ही वसंत ऋतु की शुरूआत होती है. इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है. बसंत पंचमी को श्री पंचमी भी कहते हैं. शिक्षा प्रारंभ करने या किसी नई कला की शुरूआत करने के लिए ये दिन शुभ माना जाता है. इस दिन कई लोग गृह प्रवेश भी करते हैं. आइये जानते हैं कि बसंत पंचमी पर पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि...

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












