
Barmer: पति से थी अनबन, दूसरा शख्स बना रहा था अवैध संबंध का दबाव, महिला ने किया सुसाइड
AajTak
Barmer News: राजस्थान के बाड़मेर में एक महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. महिला अपने पति से अनबन के बाद मायके में रह रही थी. पुलिस से मिली जानकारी में सामने आया है कि एक युवक विवाहिता पर अवैध संबंधों के लिए दबाव बना रहा था.
राजस्थान के बाड़मेर जिले में मायके में रह रही विवाहिता फांसी के फंदे पर झूल गई. शादी के बाद से ही पति के साथ महिला की अनबन चल रही थी जिसके चलते महिला मायके में आ गई थी. पुलिस से मिली जानकारी में सामने आया है कि एक युवक विवाहिता पर अवैध संबंधों के लिए दबाव बना रहा था. मृतका के भाई ने पति और युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है.
पुलिस ने परिजनों को सौंपा महिला का शव
बाड़मेर जिले के ग्रामीण थाना क्षेत्र के एक गांव में पीहर में रह रही विवाहिता ने सोमवार को फांसी के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली. पूरे घटनाक्रम के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की शवगृह में रखवाया. इसके बाद पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया.
11 महीने पहले हुई थी महिला की शादी
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, विवाहिता की शादी ग्यारह महीने पहले मगाराम जाट के साथ हुई थी. ससुराल पक्ष से अनबन के चलते विवाहिता अपने पीहर में आई हुई थी. जहां उसने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया.
महिला थाना एसआई किशनाराम के मुताबिक, मृतका के भाई ने पुलिस को रिपोर्ट सौंप कर बताया कि जसराज पुत्र वीरमराम जाट नामक युवक उसकी बहन पर अवैध संबंधों के लिए दबाव बना रहा था जिससे आहत होकर उसकी बहन ने आत्महत्या कर ली.

भारत ने ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ में अमेरिका के नेतृत्व वाले ‘Pax Silica’ गठबंधन से जुड़कर वैश्विक तकनीकी समीकरण बदल दिए हैं. इसका उद्देश्य सिलिकॉन स्टैक, खनिज संसाधन, सेमीकंडक्टर और AI सिस्टम की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. यह कदम चीन की तकनीकी पकड़ को चुनौती देता है और भविष्य की स्थिरता में भारत की रणनीतिक भूमिका मजबूत करता है.

सोनीपत साइबर थाना पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. करनाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि टेलीग्राम के जरिए लोगों से पैसे ट्रांसफर कराए जाते थे. पुलिस ने आरोपियों के खातों में जमा 9 लाख रुपये से अधिक राशि सीज कर जांच शुरू कर दी है.

ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि वे इस फैसले के बावजूद अपने व्यापारिक एजेंडे से पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने कहा, 'विदेशी देश बहुत खुश हैं, लेकिन उनकी खुशी लंबे समय तक नहीं रहेगी. हम अब और मजबूत दिशा में कदम उठाएंगे और व्यापार नीति में कड़ा रुख अपानएंगे.' उन्होंने संकेत दिया कि सभी विकल्प उनके दृष्टिगत हैं और टैरिफ लगाने के अन्य मजबूत तरीके पहले से ही विचाराधीन हैं.

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्लोबल टैरिफ को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने दूसरे देशों पर लगाए गए टैरिफ को अवैध बताया है. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से फैसला सुनाते हुए कहा कि संविधान के तहत टैक्स और टैरिफ लगाने का अधिकार सिर्फ कांग्रेस यानी संसद को है, राष्ट्रपति को नहीं. ट्रम्प ने टैरिफ पर सुनवाई को लेकर कहा था कि अगर केस हारे तो देश बर्बाद हो जाएगा.

जिस समय दुनिया में भारत में चल रही AI समिट की वाहवाही हो रही थी. दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्रप्रमुख भारत की क्षमताओं और लीडरशिप के कायल हो रहे थे. तब कांग्रेस की यूथ विंग का 'राजनीतिक विरोध'... कुंठा और हताशा की सारी सीमाओं को पार कर गया और फिर उन्होंने जो किया, उसे शर्मनाक, फूहड़ता, निर्लज्जता और 'राजनीतिक अधोपतन' ही कहा जा सकता है. कांग्रेस की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने किसी पूर्व नियोजित योजना के तहत सुरक्षा घेरा तोड़कर AI समिट में प्रवेश किया.








