
Barabanki Shootout: नीली कार, दो हमलावर और कई राउंड फायरिंग... ऐसे मारा गया मुख्तार अंसारी गैंग का पूर्व शूटर बॉबी
AajTak
यूपी के बाराबंकी में मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़े शूटर बॉबी उर्फ शोएब किदवई की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर बाइक सवार हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया. अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज की छानबीन और सभी एंगल से जांच कर रही है.
Barabanki Shooting Case: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में दोपहर का वक्त था, जब अचानक गोलियों की आवाज ने माहौल को दहला दिया. मामला लखनऊ-अयोध्या हाईवे के असैनी मोड़ का है, जहां बाइक सवार दो हमलावरों ने एक कार को निशाना बनाया. कार के ड्राइविंग सीट पर बैठे व्यक्ति पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. कुछ ही पलों में सड़क पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले हमलावर मौके से फरार हो चुके थे. बाद में पता चला कि मृतक की पहचान मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़े शूटर बॉबी उर्फ शोएब किदवई के रूप में हुई है.
कार में मिली गोलियों से छलनी लाश पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोपहर करीब 1:00 से 1:30 बजे के बीच सूचना मिली कि असैनी मोड़ पर एक व्यक्ति को गोली मारी गई है. जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां एक नीली कार खड़ी मिली. ड्राइविंग सीट पर बैठे व्यक्ति को गोली लगी हुई थी और उसकी हालत गंभीर थी. पुलिस ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटनास्थल को घेरकर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया. टीम ने मौके से सबूत जुटाए और कार की बारीकी से जांच की.
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित जिला ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों ने बताया कि दोपहर करीब 1:52 बजे पुलिस घायल व्यक्ति को अस्पताल लेकर पहुंची. इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. आनंद ने पुष्टि की कि व्यक्ति को मृत अवस्था में लाया गया था. शरीर पर कितनी गोलियां लगी थीं, इसका स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा. फिलहाल लाश को सुरक्षित रखकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. डॉक्टरों का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही चोटों की सटीक जानकारी सामने आएगी.
नहीं मिला हमलावरों का सुराग पुलिस अब इस सनसनीखेज वारदात की हर एंगल से जांच कर रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. यह भी संभावना जताई जा रही है कि राहगीरों ने घटना देखी हो, इसलिए प्रत्यक्षदर्शियों की तलाश की जा रही है. फिलहाल हमलावरों के बारे में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने पर ही हमलावरों की पहचान और वारदात के कारणों का खुलासा हो सकेगा.
कई एंगल से हो रही जांच मृतक की पहचान मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर बॉबी उर्फ शोएब किदवई के रूप में होने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है. पुलिस गैंगवार, पुरानी रंजिश और आपराधिक पृष्ठभूमि समेत सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है. घटना दिनदहाड़े हुई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं. अभी तक किसी हमलावर की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है. अधिकारियों का कहना है कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, वैसे-वैसे पूरे घटनाक्रम की तस्वीर साफ होगी. फिलहाल बाराबंकी में इस वारदात को लेकर तनाव और चर्चा का माहौल बना हुआ है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







