
Bank Holidays List: अप्रैल में इन तारीखों को बैंकों में रहेगी छुट्टी, लिस्ट देखकर ही निकलें Bank
AajTak
Bank Holidays List in April 2022: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की वेबसाइट पर उपलब्ध छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक अप्रैल महीने के पहले दिन अधिकतर जोन में बैंकों में कामकाज नहीं होगा.
Bank Holidays List: नए फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत 1 अप्रैल, 2022 से होने जा रही है. नए फाइनेंशियल ईयर के पहले दिन बैंकों में पब्लिक डीलिंग नहीं होती है. इसके साथ ही इस महीने में अलग-अलग जोन में कुल 30 दिनों में से 15 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा. ऐसे में अगर आपको नए फाइनेंशियल ईयर में बैंक से जुड़ा कोई काम है, तो उसे जल्द-से-जल्द निपटा लीजिए.
इस महीने पड़ रहे हैं ये बड़े त्योहार
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की वेबसाइट पर बैंकों से जुड़ी छुट्टियों की पूरी लिस्ट है. इस साल अप्रैल में गुड़ी पाड़वा (Gudi Padwa), अंबेडकर जयंती (Babasaheb Ambedkar Jayanti) और सरहुल (Sarhul) के अवसर पर अलग-अलग जोन में बैंकों में अवकाश रहेगा. अगले महीने बैंकों में कुल 15 दिन छुट्टी रहेगी. इनमें चार रविवार और दूसरे एवं चौथे शनिवार की छुट्टियां शामिल हैं.
फाइनेंशियल ईयर के पहले दिन नहीं होता है काम
1 अप्रैल, 2022 (शुक्रवार): नए महीने और फाइनेंशियल ईयर के पहले दिन अधिकतर जोन में बैंकों में कामकाज नहीं होगा. इसकी वजह ये है कि एक अप्रैल को बैंक खातों की सालाना क्लोजिंग होती है.
2 अप्रैल, 2022 (शनिवार): गुड़ी पाड़वा/उगाडी फेस्टिवल/नवरात्रि का पहला दिन/तेलुगू नववर्ष/सजिबू नोंगमपांबा (चैरोबा) के अवसर पर बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पणजी और श्रीनगर जोन में बैंकों में कामकाज नहीं होगा.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












