
Bangladesh Election Results LIVE: बांग्लादेश के अगले PM बनने की राह पर तारिक रहमान, चुनाव में BNP ने लगाई डबल सेंचुरी
AajTak
Bangladesh Election Result 2026 Live Updates: बांग्लादेश में आंदोलन के बाद पहली बार राष्ट्रीय चुनाव हुए. लोगों ने संसद और संविधान बदलाव पर वोट डाला. शुरुआती खबरों में तारिक रहमान को बढ़त बताई जा रही है, जबकि अवामी लीग चुनाव में शामिल नहीं हुई. अब सबकी नजर 299 सीटों के अंतिम नतीजों पर है, जो देश की राजनीति का रास्ता तय करेंगे.
बांग्लादेश में 2024 के बड़े आंदोलन के बाद पहली बार 12 फरवरी को राष्ट्रीय चुनाव हुए. इसे देश की राजनीति के लिए एक बड़ा पल माना जा रहा है. यह चुनाव अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार मोहम्मद यूनुस की देखरेख में कराया गया. लोगों ने दो मामलों पर वोट डाला - एक नई संसद चुनने के लिए और दूसरा संविधान में प्रस्तावित बदलावों (जुलाई चार्टर) पर राय देने के लिए.
BNP नेता तारिक रहमान ने दो सीटों से चुनाव लड़ा था और वे अपनी दोनों सीटें (ढाका-17 और बोगुरा-6) जीत चुके हैं. दूसरी ओर अवामी लीग को चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं मिली और पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना, जो देश से बाहर हैं, उन्होंने इस चुनाव को पूरी तरह दिखावा बताया. कुल 299 सीटों के फाइनल नतीजे आज शुक्रवार को आने की उम्मीद है. माना जा रहा है कि इससे देश की आगे की राजनीतिक दिशा तय होगी.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







