
Bakrid 2025: ईद-उल-अजहा का चांद दिखा, भारत में 7 जून को मनाई जाएगी बकरीद
AajTak
Bakrid 2025: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, बकरीद जिल-हिज्जा महीने की 10वीं तारीख को मनाई जाती है. यह पर्व सिर्फ कुर्बानी का प्रतीक नहीं है, बल्कि अल्लाह के प्रति समर्पण, त्याग और इंसानियत की भावना को भी दर्शाता है.
बकरीद, जिसे ईद-उल-अजहा के नाम से भी जाना जाता है, मुस्लिम समुदाय का एक प्रमुख त्योहार है. यह केवल कुर्बानी का प्रतीक नहीं है, बल्कि अल्लाह के प्रति समर्पण, त्याग और इंसानियत की भावना को भी दर्शाता है. यह इस्लाम धर्म के सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है. आइए जानते हैं कि इस साल बकरीद का त्योहार भारत में किस दिन तारीख को मनाया जाएगा.
कब है बकरीद 2025?
इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, बकरीद जिल हिज्जा महीने की 10वीं तारीख को मनाई जाती है. मंगलवार, 27 मई को सऊदी अरब में मगरीब की नमाज के बाद जुल-हिज्जा का चांद देखा गया, जिसके बाद वहां 6 जून को बकरीद मनाए जाने की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है.
सऊदी अरब में बकरीद की तारीख तय होने के बाद 28 मई की शाम यानी आज भारत में भी चांद नजर आ गया है. इससे तय हो गया है कि 29 मई को इस्लामिक कैलेंडर के आखिरी महीने ‘जिल हिज्जा’ की पहली तारीख है. भारत में जिल-हिज्जा की शुरुआत 29 मई से होगी और 10वीं तारीख को यानी शनिवार, 7 जून को बकरीद का पर्व मनाया जाएगा.
क्यों मनाया जाता है बकरीद का पर्व?
इस पर्व की शुरुआत एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक घटना से जुड़ी है. इस्लामिक मान्यता के अनुसार, अल्लाह ने हजरत इब्राहिम की आस्था की परीक्षा लेनी चाही और उन्हें अपनी सबसे प्यारी चीज कुर्बान करने का हुक्म दिया. हजरत इब्राहिम के लिए उनका बेटा हजरत इस्माइल सबसे प्रिय थे. अल्लाह के हुक्म को मानते हुए, उन्होंने अपने बेटे की कुर्बानी देने का निर्णय लिया. लेकिन जब उन्होंने अपने बेटे के गले पर छुरी चलाई, तो अल्लाह ने एक चमत्कार कर दिया. हजरत इस्माइल की जगह एक जानवर कुर्बान हुआ. इसी घटना की याद में बकरीद पर कुर्बानी दी जाती है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











