
Bajaj Chetak का कर रहे थे इंतजार, महज 2000 रुपये देकर करें बुकिंग
AajTak
बजाज चेतक 14 जनवरी 2020 को लॉन्च हुआ था. यह स्कूटर 6 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. अगर माइलेज की बात करें तो फुल चार्ज पर बजाज चेतक इलेक्ट्रिक इको मोड में 95 किलोमीटर से ज्यादा और स्पोर्ट मोड में 85 किलोमीटर तक चलेगा.
Bajaj Chetak के दीवानों के लिए खुशखबरी है. कंपनी ने एक बार फिर इलेक्ट्रिक स्कूटर Bajaj Chetak की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है. कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से ग्राहक 2,000 रुपये की टोकन मनी देकर बजाज चेतक की बुकिंग करा सकते हैं. ग्राहक पिछले कुछ महीनों से बुकिंग दोबारा ओपन होने का इंतजार कर रहे थे. बजाज चेतक 14 जनवरी 2020 को लॉन्च हुआ था. यह स्कूटर 6 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. अगर माइलेज की बात करें तो फुल चार्ज पर बजाज चेतक इलेक्ट्रिक इको मोड में 95 किलोमीटर से ज्यादा और स्पोर्ट मोड में 85 किलोमीटर तक चलेगा. बजाज चेतक इलेक्ट्रिक की बैटरी पर कंपनी 3 साल या 50,000 किमी की वारंटी प्रदान कर रही है. वहीं कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी लाइफ लगभग 70,000 किलोमीटर तक होगा.
Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











