
Baisakhi 2023: बैसाखी आज...जानें महत्व, इतिहास और मनाने का तरीका
AajTak
बैसाखी कृषि से जुडा हुआ एक त्योहार है, जिसे पंजाब और हरियाणा में काफी धूमधाम के साथ मनाया जाता है. यह त्योहार सिख नववर्ष के रूप में भी मनाया जाता है. सिख समुदाय में बैसाखी का त्योहार खालसा पंथ के स्थापना दिवस के रूप में भी मनाया जाता है. वैसाखी को विसाखी या बैसाखी के नाम से भी जाना जाता है.
बैसाखी का त्योहार वसंत ऋतु की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है. इसे वैसाखी या बैसाखी के नाम से भी जाना जाता है. हर साल बैसाखी का त्यौहार 13 या 14 अप्रैल को मनाया जाता है. इस त्योहार को पंजाब और हरियाणा में काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. बैसाखी के कई अलग-अलग नाम हैं. इसे असम में बिहू, बंगाल में नबा वर्षा, केरल में पूरम विशु कहते हैं. बैसाखी के दिन सूर्य मेष राशि में प्रवेश करते हैं.
बैसाखी का महत्व
इस महीने में रबी की फसल पककर पूरी तरह से तैयार हो जाती है और उनकी कटाई भी शुरू हो जाती है. इसीलिए बैसाखी को फसल पकने और सिख धर्म की स्थापना के रूप में मनाया जाता है. ऐसा कहा जाता है कि इसी दिन सिख पंथ के 10वें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी. तभी से बैसाखी का त्योहार मनाया जाता है. इस दिन से सिखों के नए साल की शुरुआत होती है.
कैसे पड़ा नाम बैसाखी?
बैसाखी के समय आकाश में विशाखा नक्षत्र होता है. विशाखा नक्षत्र पूर्णिमा में होने के कारण इस माह को बैसाख कहते हैं. वैशाख माह के पहले दिन को बैसाखी कहा गया है. इस दिन सूर्य मेष राशि में गोचर करते हैं जिस कारण इसे मेष संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है.
कैसे मनाया जाता है बैसाखी का त्योहार?













