
Bada Mangal 2023: साल के आखिरी बड़े मंगल पर गंगा दशहरा, भूलकर ना करें ये गलतियां
AajTak
Bada Mangal 2023: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल 30 मई को मनाया जाएगा. यह साल का आखिरी बड़ा मंगल होगा. इस दिन बेहद खास संयोग भी बनने जा रहा है. ज्येष्ठ मास के मंगलवार के दिन ही हनुमान जी ने बूढ़े वानर का रूप लेकर भीम से युद्ध किया था और उन्हें हराकर उनका अहंकार तोड़ा था.
Bada Mangal 2023 kab hai: ज्येष्ठ मास में आने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल कहते हैं. इसे बुढ़वा मंगल भी कहा जाता है. इस दिन विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा की जाती है. इस मौके पर जगह-जगह लोगों को भोजन, लंगर और जलपान कराया जाता है. माना जाता है कि जो व्यक्ति इस दिन पूरी भक्ति से हनुमान जी की पूजा करता है उसके जीवन से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं. पौराणिक मान्यता के अनुसार, ज्येष्ठ मास के मंगलवार के दिन ही हनुमान जी ने बूढ़े वानर का रूप लेकर भीम से युद्ध किया था और उन्हें हराकर उनका अहंकार तोड़ा था. इसलिए ज्येष्ठ मास के मंगलवार को हनुमान जी के वरिष्ठ रूप की पूजा की जाती है. ज्येष्ठ मास का आखिरी बड़ा मंगल 30 मई 2023, मंगलवार को मनाया जाएगा.
बड़े मंगल और गंगा दशहरा का संयोग
साथ ही इस दिन गंगा दशहरा का त्योहार भी मनाया जाएगा. दरअसल, गंगा दशहरा ज्येष्ठ शुक्ल की दशमी को मनाया जाता है. ऐसे में साल के आखिरी बड़े मंगल के दिन ही गंगा दशहरा का बेहद शुभ संयोग बन रहा है. मान्यता के अनुसार, इसी दिन भोलेनाथ की जटाओं से निकलकर मां गंगा ने धरती पर अवतरण लिया था. गंगा दशहरा और बड़ा मंगल के दोनों दिन इतने अच्छे माने जाते हैं कि इस दिन दान करना सबसे शुभ माना जाता है.
ज्येष्ठ के मंगलवार की महिमा
ज्येष्ठ के मंगलवार को हनुमान जी की विशेष पूजा की जाती है. इस दिन हनुमान जी को तुलसी दल की माला अर्पित करने का विधान है. साथ ही हलवा पूरी या मीठी चीजों का भोग भी लगाया जाता है. इसके बाद महाबली हनुमान की स्तुति करें. निर्धनों में हलवा-पूरी और शीतल जल बांटें. ऐसा करने से मंगल सम्बन्धी हर समस्या का समाधान हो जाएगा.
बड़े मंगल की उपासना विधि

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












